डॉ. प्रदीप पटेल के गलत इलाज से नाराज मरीज ने की शिकायत,बिना वैध लायसेंस के कर रहे इलाज, बीएमओ ने मौखिक में बंद करने के लिए कहा

देशराज दास: बसना नगर के संजीवनी क्लीनिक के संचालक डॉ. प्रदीप पटेल के गलत इलाज से नाराज मरीज के परिजनों ने लगाया आरोप और क्लीनिक की लायसेंस एवं चिकित्सा पद्धति की जांच कर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की गई हैं। वही
आपको बता दे कि शिकायतकर्ता हेमलाल बंजारा ने संजीवनी क्लिनिक के संचालक डॉ. प्रदीप पटेल द्वारा आयुर्वेदिक डॉक्टर होते हुए धड़ल्ले से मरीजों का एलोपैथिक पद्धति से इलाज करने एवं मरीजो के जान से खिलवाड़ करने की शिकायत कलेक्टर एवं जिला चिकित्सा अधिकारी से जांच कर कार्यवाही करने की शिकायत किया था।
वही शिकायतकर्ता ने कहा डॉ. प्रदीप पटेल बिना वैध योग्यता के एलोपैथिक पद्धति से मरोजों को इंजेक्शन टेबलेट, आई. व्ही आदि लगाया जा रहा है, जिसका खतरनाक रियेक्शन मरीजों को हो रहा है, जो नर्सिंग होम एक्ट के तहत गैर कानूनी अपराध है। इलाज के दौरान मरीजों से अनाप शनाप रकम वसूला जा रहा है, इसकी पुष्टि मरीजों के पर्ची एवं अस्पताल परिसर में लगे सी.सी.टी.व्ही. फूटेज में निहित है, जिसकी जांच होने पर सत्य सामने आ जायेगा।
यह कि क्या इनको शासन द्वारा एलोपेथिक पद्धति से ईलाज करने का कोई प्रमाण पत्र जारी किया गया है ? यदि नहीं तो अविलम्ब कानूनी कार्यवाही करना जनहित में न्यायोचित होगा, नहीं तो कई मरीज अपने जान माल का हानि कर बैठेंगे।
डॉक्टर अपनी साक्ष्य छुपाने के लिए मरीजों को हॉस्पिटल लेटरपेड के जगह सामान्य कोरा कागज में लिखकर दिया जाता हैं, जो अपने आप में फर्जी है, जिसमें कहीं भी डॉक्टर का सील मोहर नहीं रहता, जो कि मरीजों के साथ बहुत बड़ा धोखा एवं खिलवाड़ है, ऐसे में तुरन्त कार्यवाही होना अतिआवश्यक है ।
यह कि एक चार वर्षीय बालक जिसका नाम हिमांशु नायक ग्राम भालूपतेरा (रसोड़ा), थाना बसना का है जिसकी ईलाज पर्ची इस आवेदन के साथ संलग्न किया जा रहा है जिससे इस फर्जीवाड़ा का खुलासा हो सके ।
यह कि क्या उपरोक्त अस्पताल / क्लिनिक का छ.ग. राज्य उपचर्यागृह तथ्बा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं – अनुज्ञापन अधिनियम 2010 एवं 2013 के प्रावधानों के अनुसार संचालित है ।
- मेरे पास परमिशन है उसी में इलाज करता हूं मेरे पास कोई प्रकार की शिकायत नहीं आया है मेरा सभी दस्तावेज बी एम. ओ बसना को देने के लिए रखा हुआ हूं।
डॉक्टर प्रदीप पटेल बसना - संजीवनी क्लिनिक बसना प्रोपराइटर डॉ प्रदीप पटेल के यहां अस्पताल संचालित है जिसका शिकायत करता है हम लाल के द्वारा किया गया था जिसकी जांच मेरे द्वारा की गई बहुत सारियां त्रुटियां हैं इस संबंध में उसे मौखिक में बंद करने के लिए कहा गया है अगर बंद नहीं करता है तो क्लीनिक को सील कर दिया जाएगा उक्त जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी महासमुंद को दी गई है।
जे. पी. प्रधान बीएमओ बसना