भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने गढफुलझर मंडल के 03 गांवों में किया जनसंपर्क।

बसना।अपने जनसंपर्क अभियान के तहत नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ सम्पत अग्रवाल ने बुधवार को बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केहरपुर , कुरचुण्डी एवं आमापाली पहुँच कर ग्रामवासियों से रुबरु होते हालचाल जाना तथा केंद्र के भाजपा सरकार (मोदी सरकार) के उपलब्धियों को गिनाते हुए कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने खासकर प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री अन्न योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, माता बहनों के लिए उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधामंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी, जन ओषधि केंद्र, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा अन्य दुसरे महत्वपूर्ण लाभकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया।
आगे उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सबका साथ सबका विकास के नीति के बारे में विश्लेषण करते अपने विचार साझा किये। भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल ने छात्र छात्राओं, बुजुर्ग महिला व पुरुष, वरिष्ठ नागरिकों, ग्राम प्रमुखों, माता बहनों एवं ग्रामीण जनों को शाल श्रीफल से सम्मानित एवं खिलाड़ीयो को क्रिकेट किट प्रदान करते उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुनीं और निराकरण के समाधान पर अपने विचार व्यक्त किये।
इस जनसंपर्क अभियान में उनके साथ नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, महेन्द्र प्रधान, भोजकुमार साव, योगेश साव, महेन्द्र साव, लोकनाथ साव सहित सभी ग्रामों के बूथ कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहें।