बसना : बिटांगीपाली में विकास के नाम पर हो रहा खेल:कीचड़ युक्त गलियों से परेशान ग्रामीण, नहीं हो रही सुनवाई,उप सरपंच घर के पास कीचड़ और बड़े बड़े गड्डे

बसना देशराज दास: ग्राम पंचायत बिटांगीपाली आश्रित पदरडीह मुख्य मार्ग कीचड़ और बड़े बड़े गड्डे से ग्रामीण को चलने फिरने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
इसमें पंचायत का भी ध्यान नहीं है अगर इसी तरह से बारिश होती रही तो गांव का मुख्य मार्ग नाले में तब्दील हो जाएगी।
गांव में विकास का ढिंढोरा पीटा जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर विकास नजर नहीं आता है। बसना विकासखंड की ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर सालों से खेल हो रहा है।
गांव की भोली-भाली जनता दबंग प्रधानों का मुकाबला नहीं कर सकती, इसलिए सरकारी धन के बंदरबांट को अपनी आंखों से देखती रहती है। जिसके परिणाम स्वरूप बसना क्षेत्र के अधिकांश गांव की हालत दयनीय है खास करके ग्राम पंचायत बिटांगीपाली।
बिटांगीपाली,पदरडीह गांव की कीचड़ युक्त सड़क इस गांव की पहचान बन चुकी है। विकासखंड बसना की ग्राम पंचायत बिटागीपाली गांव ने कभी विकास का मुंह नहीं देखा है। यहां ग्रामीणों से विकास के लंबे चौड़े वादे किए गए, लेकिन सरपंचअलेख वर्गे ने एक भी वादा पूरा नहीं किया।
पदरडीह गांव के प्रवेश द्वार से शुरू होकर मुख्य सड़क नालियों के अभाव में उखड़ कर कीचड़ युक्त उबड़-खाबड़ रास्ते में तब्दील हो चुकी है। गांव वालों का इसी कीचड़ युक्त मार्ग से निकलना उनकी नियत बन चुकी है।
गांव के लोगो ने बताया कि कई वर्षो से सड़क बदहाली का शिकार हो चुकी है। नालियों नहीं होने से घरों पानी जा रहा है।और बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। कीचड़ युक्त यह सड़क अब इस गांव की पहचान बन चुकी है।