बसना: प्राथमिक विद्यालय करनापाली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

बसना विकास खण्ड के संकुल केंद्र ढूटीकोना अंतर्गत आने वाले विद्यालय शासकीय प्राथमिक शाला-करनापाली में दिनांक 26 जून 2023 दिन सोमवार को ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती मां सरस्वती जी की तैल चित्र की पूजन के साथ प्रारंभ किया गया। साथ ही साथ सभी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही बालवाड़ी का भी संचालन प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात् सभी बच्चों को शासन द्वारा प्राप्त पुस्तक एवं गणवेश वितरण किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच खीरसागर पटेल जी ने मंगल कामना करते हुए सभी बच्चों को नियमित शाला आने की अपील की। साथ ही “स्कूल आ पढ़े बर जिनगी ल गढ़े बर “की नारे भी लगाए।
प्रधान पाठक गिरधारी साहू एवं शिक्षक वीरेंद्र कुमार कर ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित ग्रामीण पालकों को बच्चों की पूर्ण गणवेश जैसे टाई, बेल्ट, जूता,मौजा, सफेद रीबन, कापी,पेन आदि की पूर्ति के साथ नियमित शाला भेजने तथा स्वच्छता का ख्याल रखने अपील की।
वहीं उपस्थित शाला विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने भी अपनी संक्षिप्त उद्बोधन में नये सत्र की बहुत-बहुत बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश पटेल, नारद दीवान, नकुल दीवान, योगेश कुमार साहू, बेदराम साहू, बिहार लाल बरिहा, वृंदावन दीवान हेमरतन गोरा पटेल,बिन्नू पटेल, कमल पटेल, पंचराम दीवान डंकेश्वर पटेल सुलोचना पटेल डोला कुमारी पटेल कमला नेताम प्रेमसिंह बीरसिंह नेताम भोजो नेताम,जयदेव पटेल, जगदीश पटेल,हेमचरण सिदार (स्वीपर), संतलाल यादव, गजानंद सिदार आनंद राम पटेल,रामकिर्तन पटेल, टिकेश्वर पटेल, लवकुमार पटेल महत्वपूर्ण योगदान रहा।उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख वीरेंद्र कुमार कर जी ने दी।