बसना
बसना,बँसूला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व,शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

महासमुंद/बसना। शहर में लोगों ने शिवरात्रि पर्व बड़ी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम बँसूला में प्रति वर्ष कि भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर भाजपा बसना मंडल के महामंत्री जन्मजय साव ने समस्त शहरवासियों को बधाई दी. उन्होंनेकहा भगवान भोलेनाथ की पावन अराधना को समर्पित ‘महाशिवरात्रि’ के पर्व की सभी भक्तों एवं शहरवासियों को अनंत शुभकमानाएं देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी प्राणियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सद्भाव का वास हो. समस्त जगत का कल्याण हो. ‘हर हर महादेव’