बसना: अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में हुआ कैंसर व कीमोथेरेपी का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

बसना: बेटी बचाव बेटी पढ़ाव के प्रदेश सदस्य व अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संचालक डॉ. एन.के. अग्रवाल के मार्गदर्शन में अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में आज दिनांक 4 अप्रैल 2023 को कैंसर व कीमोथेरेपी का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. जिसमे रायपुर के प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रमेश कोठारी उपस्थित होकर निःशुल्क जांच किए शिविर में लोगों ने जांच करवाकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।
अग्रवाल नर्सिंग होम में अभी तक 50 कीमोथेरेपी राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क हो चूका है | तथा 20 से भी अधिक पेट सम्बंधित कैंसर का निःशुल्क कीमोथेरेपी के साथ ही साथ निःशुल्क ऑपरेशन भी अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में किया जा चूका है जिसमे डॉ. रमेश कोठारी एवं डॉ. जयप्रकाश बर्मन लैक्रोस्कोपिक सर्जन का विशेष योगदान रहा है।
अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में कीमोथेरेपी की पूरी सुविधा आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड से निःशुल्क उपलब्ध है एवं ऑप्रेशन से सम्बंधित मरीजों का ऑपरेशन भी राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क किया जा रहा है साथ ही साथ रहने,खाने,दवाइयां एवं रुकने की सुविधा भी पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जा रही है
अग्रवाल नर्सिंग होम में बच्चेदानी का कैंसर,मलद्वार का कैंसर,अंतड़ी का कैंसर,प्रोस्टेटग्रंथि का कैंसर एवं गॉल ब्लैडर सम्बंधित कैंसर का बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में उपलब्ध है |