बसना: अग्रवाल नर्सिंग होम में विशाल निःशुल्क ( मूत्र रोग एवं पथरी ) जाँच एवं परामर्श शिविर में 95 लोगो का हुआ जाँच एवं निःशुल्क ऑपरेशन
अग्रवाल नर्सिंग होम संचालक डॉ.एन.के. अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ निःशुल्क जाँच व ऑपरेशन

बसना: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सदस्य व अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संचालक डॉ.एन. के. अग्रवाल के मार्गदर्शन में 17 मार्च 2023 को निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन रखा गया जिसमे किडनी, मूत्र रोग,प्रोस्टेट एवं पथरी का निःशुल्क जाँच व ऑपरेशन दूरबीन एवं लेजर पद्धति से रायपुर के प्रशिद्ध युरोसर्जन डॉक्टर तुषार दानी द्वारा 95 लोगो का आयुष्मान कार्ड व राशन कार्ड से निःशुल्क इलाज हुआ.
आपको बतादे 15 ऑपरेशन, 45 ओपीडी , 20 एक्स-रे 15 ईसीजी एवं विशेष खून जाँच हुआ 20 सिटी स्कैन सिर्फ 2000 में किया गया साथ ही पूरी ऑपरेशन नि:शुल्क किया गया जिसमें दवाई,भोजन भी नि:शुल्क रहा और 2 मरीजों का आयुष्मान कार्ड नहीं था फिर भी उनका निःशुल्क दवाई ऑपरेशन की व्यवस्था की गई ऑपरेशन में विशेष सहयोग रायपुर के डॉ. तुषार दानी एवं बसना अग्रवाल नर्सिंग होम की टीम डॉ. जेपी बर्मन लेप्रोस्कोपी सर्जन, विलास नाड़वाड़े निश्चेतना विशेषज्ञ एवं OT स्टाफ का विशेष योगदान रहा;
डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि भविष्य में हर माह सुपर स्पेशलिटी विभाग के नि:शुल्क केम्प होते रहेंगे जैसे ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी लेप्रोस्कोपी हड्डी जोड़ प्रत्यारोपण एवं पेट संबंधित सभी ऑपरेशन हेतु कैंप लगाया जाएगा।