बसना: बैगा के चक्कर में महिला ने निगला नींबू,अग्रवाल नर्सिंग होम के डॉक्टरों की टीम ने लेप्रोटोमी कर नींबू को निकाले बहार,देखें वीडियो

बसना: आपने सुना ही होगा की झाडफुंक के चक्कर में कई लोगो को अपनी जान गवानी पढ़ जाती है । ऐसा ही एक मामला रायगढ़ जिले के ग्राम हिर्री निवासी की है एक महिला को अत्यंत गंभीर हालत में बसना अग्रवाल नर्सिंग होम लाया गया जहां अस्पताल संचालक डॉ. एन.के अग्रवाल के मार्गदर्शन में डॉक्टरों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया।
परिजनों ने बताया की घर के आस पास पड़ोसी के घर में पूजा चल रहे था वहां महिला भी पूजा में शामिल हुई महिला ने बैगा को अपने शादी के बारे में बताई शादी 10 साल हो गए पर बच्चा अभी तक नहीं हुआ बैगा ने महिला को नींबू खाने को कहां नींबू खाने से आपका गर्भ रुक जाएगा और आपको बच्चे की प्राप्ति होगी बैगा के बात मानकर महिला ने निंबु को निगल ली.नींबु पेट पे छोटी आंत में जा फसा.
आपको बतादे महिला के पेट में दर्द था जिसे डॉ. जेपी बर्मन एवं डॉक्टरों की टीम ने देखा कि उनके पेट की छोटी आंत (स्माल इन्टेस्टिन) में फस गया था दूरबीन के माध्यम से पता चला कि उसके छोटी आंत में नींबू जाकर फस गया। जिसे लेप्रोटोमी के माध्यम से नींबु को निकाला गया।