बसना: नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर भाजयुमो ने निकाली साइकिल रैली

बसना: भारतीय जनता पार्टी भाजयुमो मंडल गढ़फुलझर के नेतृत्व पर 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर समस्त मण्डल स्तर पर सायकल रैली का आयोजन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी मंडल गढ़फुलझर ने कल दोपहर सुभाषचंद्र बोस के छायाचित्र पर फूल चढ़ाकर पूजा-अर्चना कर प्रेरणा दायक जीवन परिचय को सुनाया। उसके बाद ग्राम गढ़फुलझर में सायकल रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम मे युवा साथियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे।
आपको बतादे सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भाजयुमो मंडल गढ़फुलझर के द्वारा वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ़ परिवर्तन रैली के रूप मे वर्तमान सरकार के वादाखिलाफ़ी, विफलताओं को लेकर अनेक गांव मे सायकल रैली के माध्यम से दिया संदेश
सर्वप्रथम मंडल मुख्यालय गढफुलझर के चिमरकेल चौक मे सुभाष चंद्र बोस जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नेता की जयंती मनाई गई इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के प्रदेश सदस्य डॉ.एन.के. अग्रवाल ने नेता जी की जीवनी पर प्रकाश डाला एंव सायकल रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

यह रैली गढफुलझर के चिमरकेल चौक से प्रारंभ होकर ग्राम पीपलीपाली,चिमरकेल,देवरी,पिलवापाली,कायतपाली होते हुए पुनः चिमरकेल चौक गढफुलझर पहुंच कर एक सभा के रूप मे परिवर्तित हुई
इस कार्यक्रम मे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के प्रदेश सदस्य डॉ.एन. के. अग्रवाल, जिलाउपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी ,गढफुलझर मंडल अध्यक्ष माधव साव, मंडल कोषाध्यक्ष भारत सिंह ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष सुंदरमणि मिश्रा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जशवीर सिंह ,मंडल महामंत्री प्रहलाद साहु, मंडल मंत्री गौरचंद्र प्रधान,मंडल पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संजय भोई,युवामोर्चा महामंत्री नेमित साहू,युवामोर्चा महामंत्री राजेश साहू, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष प्रहलाद बारिक, युवामोर्चा कोषाध्यक्ष प्रफुल साहू, बूथ अध्यक्ष अभिमन्यु बारिक, युवामोर्चा हरिदास, रोहित साहू, प्रकाश साहू, विवेक साहू, नरेश साहू वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय पांडे मौजूद थे।