बसना

अग्रवाल नर्सिंग होम में आयुष्मान कार्ड के तहत 13 वर्षीय बच्चे का जांघ की हड्डी का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन

बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना’ सेआशीष दास का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। बसना ब्लॉक के ग्राम खटखटी निवासी 13 वर्षीय मरीज आशीष दास घर में फिसल कर गिर गया था जिससे दाये जांघ की हड्डी टूट गया जिसे बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम लाये जहाँ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल,हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल ने ऑपरेशन की सलाह दिए.

अग्रवाल नर्सिंग होम के डॉक्टर्स ने सभी आवश्यक जांच के बाद मरीज के जांघ की आधुनिक विधि द्वारा ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दूसरे दिन ही मरीज अपने पैरों पर चलने में सक्षम हो गया।

मरीज को पांच दिनों तक अस्पताल में रखकर पूरा इलाज करने के बाद मुफ्त दवा देकर छुट्टी दी गई। साधारण मरीज को जहां इस इलाज और ऑपरेशन में 50 से 60 हजार रुपए लगते हैं, बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में आयुष्मान कार्ड के तहत पूरा इलाज निःशुल्क किया गया।

03 वर्ष से अधिक के बच्चे से लेकर 85 वर्ष के बुजुर्ग को किडनी,हाड ,फेफड़े की बीमारी से ग्रसित था जिसके अग्रवाल नर्सिंग होम डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन किया गया.आपको बतादे विशाखापटनम के अत्यंत प्रसिद्ध 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल अब बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में प्रतिदिन अपनी सेवा दे रहे है.

बसना क्षेत्रवासियों को और कही जाना नहीं पड़ेगा अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में जटिल से जटिल बिमारियों और सर्जरी की न्यूनतम दर पर बेहतर इलाज किया जा रहा है। साथ ही राशन कार्ड /आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क ईलाज की सुविधा भी है.

Back to top button