बसना

बसना: अग्रवाल नर्सिंग होम अपने विशिष्ट चिकित्सकीय सेवाओं से क्षेत्रवासियों को लाभ पहुंचा रहा,दिन में हो रहे कई बड़े ऑपरेशन

सरायपाली,पिथौरा,बसना क्षेत्रवासियों को और कही जाना नहीं पड़ेगा जटिल से जटिल बिमारियों और सर्जरी की सुविधा बसना में ही

बसना | बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम अपनी विशिष्ट चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को प्रदान कर रहा है। 100 बिस्तर वाले अस्पताल में विशेषज्ञ अपनी सेवाएं 24 घंटे प्रदान कर रहे हैं, जिससे जटिल से जटिल बिमारियों और सर्जरी की सुविधा बसना में ही लोगों को मिल रही हैं। अस्पताल के विशेषज्ञों के साथ सभी कर्मियों के पास चिकित्सकीय सेवाओं का लंबा अनुभव है, जिसका सीधा लाभ लोगों को मिल पा रहा है।

इस एक्सपर्टीज के विशेषज्ञ दे रहे सेवाएं अस्पताल में 10 से अधिक विशेषज्ञता के चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं, जिनमें जनरल सर्जन डॉ. एन.के.अग्रवाल, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. रीता अग्रवाल, दंत रोग व रूट केनाल विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक अग्रवाल, डेंटल व कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. खुशबू अग्रवाल, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती अग्रवाल, हड्डी व जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल, लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. जेपी बर्मन, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. रश्मि बर्मन, जनरल व लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. तुषार नायक, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. विलास नलवाड़े व मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अजय पटेल शामिल हैं।

इस प्रकार की सेवाएं उपलब्ध अग्रवाल नर्सिंग होम में लेटेस्ट एडवांस्ड 96 स्लाइस सीटी स्केन सुविधा, डिजिटल सोनोग्राफी, ईसीजी व ईईजी, नवजात शिशुओं व बच्चों का आईसीयू, दंत रोग विभाग, फिजिओथेरेपी सुविधा, राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड द्वारा ईलाज, प्रतिदिन ऑपरेशन, माड्यूलर ऑपरेशन थिएटर शामिल हैं।

इसमें बच्चों का ऑपरेशन, ब्रेन व स्पाइन की सर्जरी, फ्रैक्चर व जोड़ प्रत्यारोपण, लेप्रोस्कोपी सर्जरी, हर्निया, गॉलब्लैडर, पाइल्स, फिस्टुला, हाइड्रोसील, किडनी की पथरी, बच्चादानी, सिजेरियन, नॉर्मल डिलीवरी व कैंसर का ऑपरेशन प्रतिदिन किया जा रहा है। अस्पताल में बीते सालभर के भीतर 1,000 से अधिक हड्डी का ऑपरेशन, 30 से अधिक ब्रेन व स्पाइन की सर्जरी, 700 से अधिक डिलीवरी, 1200 से अधिक गंभीर शिशुओं का इलाज, 1200 से अधिक लेप्रोस्कोपी और 20 से अधिक चेहरे एवं जबड़े का सर्जरी सफलता पूर्वक किया गया है।

Back to top button