बसना

बसना: स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेलोत्सव का हुआ आगाज

बसना: स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.एस.के.साव के निर्देशन में वार्षिक खेलोत्सव का शुभारम्भ किया गया । जिसमे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कबड्डी, क्रिकेट ,खो, भालाफेंक, गोलाफेंक, तावाफेंक, ऊँची, लम्बी कूद, मेहंदी, केश सज्जा, थाल सज्जा, एवं अन्य देशी खेलकूद खेला जायेगा।

महाविदयालय के प्राध्यापकों द्वारा बताया गया कि जीवन में शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ खेल का भी विशेष महत्व होता है।. खेल से बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होने के साथ- साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ्य होते हैं , और बच्चो का विकास भी तेजी से होता है। इसी उद्देस्य के साथ महाविद्यालय में खेल कूद का आयोजन किया जा रहा है।

इस वार्षिक खेलोत्सव में कार्यक्रम अधिकारी एन. के. प्रधान, डॉ.सी.बखला, विजय कुमार कठाने, दीपक कुमार साहू, अजय कुमार जलछत्री, मोहन लाल बांधे, साजन चौधरी, जागेश्वर अजय, आरती साव, दीपिका अग्रवाल, गीतिका प्रधान, रोशनी गुप्ता एवं महाविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण का विशेष योगदान रहा।

Back to top button