बसना: प्राथमिक शाला बंसुला में पदस्थ श्रीमती उषा ठाकुर का प्रमोशन दी गई विदाई

बसना: प्राथमिक शाला बंसुला में पदस्थ श्रीमती उषा ठाकुर का प्रमोशन प्रधान पाठक के पद पर दुधिपाली होने कारण उन्हें विद्यालय में ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर अतिथि के रूप में प्रधान पाठक रमेश चंद्र शर्मा, संकुल समन्वयक गोवर्धन डडसेना, उपाध्यक्ष नरेन्द्र यादव, उपस्थित थे।
उषा ठाकुर को विद्यालय की ओर से साल एवं श्रीफल तथा समिति की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शर्मा सर ने उषा ठाकुर के कार्यकाल की प्रशंसा की तथा जिस विद्यालय में पदस्थ हैं उस विद्यालय को अच्छे प्रगति के पथ पर अग्रसर करने हेतू आग्रह किया।
इस अवसर पर ठाकुर मैडम विद्यालय के सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं और बधाई प्रदान किए। अंत में अनीता साहू मैडम आभार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में चमेली सागर, नरेन्द्र यादव, हेमप्रकाश साव जी, अंगार मोती सागर, सीता साहू, पुष्पांजलि, सत्य नारायण ठाकुर, अधिक संख्या में पालक एवं माताएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीर कुमार बेहेरा ने किया।