बसना: शराब परिवहन करते हुए 10 लीटर महुआ शराब के साथ ओडिसा का एक व्यक्ति गिरफ्तार

बसना: पुलिस को दिनांक 28/12/2022 को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि तोषगांव की ओर से सिंघनपुर की ओर एक व्यक्ति मोटर सायकल क्र0 CG 04 DZ 2760 में अवैध रूप से लेकर ग्राम सिंघनपुर की ओर आ रहा है।
सूचना मिलने पर गवाहों को साथ लेकर ग्राम सिंघनपुर मोहका चौक में घेराबंदी कर बताये गये हुलिया के व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम लखन कोसरिया पिता कमलसाय कोसरिया उम्र 22 वर्ष जामपाली थाना जगदलपुर जिला बरगड उडिसा को होना बताया परिवन कर रहे हिरो होण्डा मोटर सायकल मो0क्र0 CG04 DZ 2760 का डिक्की चेक करने पर 10 लीटर वाली सफेद जरकीन में 10 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब रखा हुआ था।
उक्त देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब एवं परिवन का हिरो होण्डा मोटर सायकल मो0क्र0 CG04 DZ 2760 को गवाहों के समक्ष मौके पर जप्त कर कब्जा में लिया गया मौके पर महुआ शराब सीलबंद किया गया । एवं आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 28.12.2022 को गिरफ्तार किया गया ।
इस मामले पर पुलिस ने अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।