राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हेतु प्रियांश और ओमिशा साहू का चयन

बसना अंचल के अल्फा ओमेगा इंग्लिश मीडियम स्कूल भंवरपुर में अध्ययनरत कक्षा 2 के प्रियांश साहू ( 7 वर्ष )और कक्षा 4 की ओमिशा साहू (8 वर्ष) का चयन दिनांक 25.12.2022 को अंडर 9 मिनी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आउटडोर स्टेडियम बूढ़ा तालाब रायपुर हेतु हुआ था।
इस प्रतियोगिता में पूरे छत्तीसगढ़ से 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें इतनी कम उम्र में लक्ष्य पर अपना निशाना साधते हुए राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हेतु इन बच्चों ने इंडियन राउंड में अपना स्थान बनाया ।इन बच्चों ने यह खेल कंपाउड धनुष से खेलने की इच्छा जाहिर की, लेकिन इसकी कीमत अधिक होने से किसी से सहयोग की इच्छा जाहिर की।इनके तीरंदाजी कोच पूनम सिंह साहू ने बताया कि 13 से 15 जनवरी 2023 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में यह बच्चे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
राष्ट्रीय स्तर हेतु चयनित होने पर रायपुर पश्चिम के विधायक व संसदीय सचिव माननीय कास उपाध्याय , छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मुरारका,सिख समाज के प्रखर वक्ता सरदार मनमोहन सिंह ने इन बच्चों को प्रमाणपत्र, मोमेंटो ,ट्रैकसूट आदि देकर सम्मानित किया ।
इस अंचल में पहली बार इतनी कम उम्र में प्रियांश और ओमिशा का राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में चयनित होने पर प्राचार्य अनिल कुमार मुन्ना, पवन कुमार दीवान, व्याख्याता कमलेश साहू, मनोहर दीवान, हेमंत कुमार दीवान,उमाशंकर,बरिहा ,मुक्ति प्रकाश एक्का, आर के पटेल धर्मेंद्र ,मणिलाल पटेल ,ज्योति कुमार पटेल, हीरू साहू, पितांबर, जगदीश साहू पुनीत साहू लुकेश्वर प्रधान आदि ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।