बसना: प्रधानमंत्री आवास को लेकर हुई जनचौपाल पियुष ने ली जनसभा

बसना: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा के नेता अभी रुके हुए आवास को लेकर गांवों में बैठक ले रहे हैं इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी पियुष मिश्रा ने बसना विधानसभा अंतर्गत गडफुलझर मण्डल के ग्राम आमापाली और इंद्रपुर में सभाएं लीं।
ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए पियुष ने कहा कि हमारे देश के यसस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में पदभार ग्रहण करते वक्त एक सपना देखा था कि 2022 तक देश के हर गरीब परिवार के पास एक पक्का मकान होना चाहिए उस सपने को साकार करने के लिए सरकार ने धरातल में काम किया और 60 सालों में इंदिरा आवास के नाम पर चल रही योजना में कोंग्रेस जितने मकान नही बांट सकी उससे कहीं ज्यादा मकान मोदी जी ने महज 4 सालों में बना के एक कीर्तिमान रच दिया।
बात अगर छत्तीसगढ़ की करें तो 2018 तक तो प्रधानमंत्री आवास योजना सुगमता से चल रही थी क्योंकि उस वक्त प्रदेश में भाजपा की सरकार थी,2018 विधानसभा चुनाव के बाद जब से कोंग्रेस प्रदेश में सत्ता में आई है तब से भूपेश बघेल ने इस योजना को रोक दिया है केंद्र से पूरा बजट आने के बावजूद भूपेश सरकार अपने हिस्से का राज्यांश न देकर पिछले 4 सालों में लगभग 11 लाख आवास मुख्यमंत्री ने केंद्र को वापिस लौटा दिए ये बहुत ही बड़ा चिंता का विषय है आवास योजना को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा पर मुख्यमंत्री ने न इस पत्र का जवाब दिया और न ही योजना को आगे बढ़ाया जिसका प्रतिफल आज छत्तीसगढ़ की गरीब जनता झेल रही है।
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि गाँव मे ऐसे कई लोग हैं जिनकी पहली किस्त आने के बाद अपने घरों को फोड़ दिए हैं पर अब योजना रुक जाने से उनके सर से छत का सहारा हट गए और वे लोग दूसरे के घरों में आश्रय लेकर रहने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में आगामी दिनों में ग्रामीण एक बड़ा आंदोलन प्रदेश सरकार के खिलाफ खड़ा करने की तैयारी में हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल गडफुलझर के उपाध्यक्ष सुन्दरमनी मिश्रा,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तेजेन्द्र पटेल,युवा मोर्चा जिला सयोंजक दिपेश मिश्रा,मण्डल मंत्री नरेंद्र यादव,युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री राजेश साव देवमणि पटेल,उपेंद्र पटेल,श्यामलाल पटेल,जीवेश पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।