बसना: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की “सात दिवसीय विशेष शिविर” का हुआ समापन

भूषण दास बसना: स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम बरडीह में हुई। जिसके उद्घाटन समारोह में ग्राम पंचायत सरपंच श्री दुष्कल प्रधान जी तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के.साव, रा.से.यो.के कार्यक्रम अधिकारी श्री एन. के. प्रधान, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक रोशनी गुप्ता, अश्विनी साहू जी एवं ग्राम अन्य गणमान्य नाग रिकगण उपस्थित रहे।
इस सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वमसेवकों द्वारा विभिन्न परियोजनाओं को लक्षित कर ग्राम के स्कूल परिसर, ग्राम के सड़कों, तालाबों, मदिरों,तथा ग्राम के गलियों की साफ सफाई की गई। तथा स्वमसेवको के द्वारा ग्राम में विभिन्न नाटक एकांकी के माध्यम से नशामुक्ति, मृत्युभोज, साक्षरता के सन्देश दिए गए।
स्वयंसेवकों द्वारा बताया गया की वे सुबह 5 बजे नित्य कर्म से उठकर ग्राम में प्रभात फेरी निकालकर तथा योगाभ्यास कर तत्पश्चात नास्ता कर वे विभिन्न परियोजनाओं में लग जाया करते थे तत्पश्चात वे 12 बजे स्नान कर भोजन के बाद वे बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम में बैठते थे जिसमे उनको अनेक महानुभावों , बुध्द्धिजीवियों एवं प्राध्यपकों के द्वारा उनका मार्गदर्शन किया जाता था। तथा बौद्धिक परिचर्चा के बाद वे देशी खेलकूद खेलते थे उसके उपरांत वे रात्रि भोजन के बाद वे रात्रि में अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम करते थे।
इस विशेष शिविर में महाविद्यालय के 50 स्वयंसेवक सम्मलित थे। जो की महाविद्यालय के 200 स्वयंसेवकों में से चयनित होकर गए थे। इन 50 स्वयंसेवकों में समाज सेवा की अथाह भावना थी तथा ये स्वयंसेवक विभिन्न कलाओं से परिपूर्ण थे।
इस सात दिवसीय विशेष शिविर की समापन बेला में ग्राम के सरपंच दुष्कल प्रधान , महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. साव. रा.से.यो.के कार्यक्रम अधिकारी एन. के प्रधान, तथा ग्राम के गौतम गड़तिया, ग्राम के कोटवार तथा ग्राम के अन्य गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे। इस शिविर के समापन बेला में स्वमसेवक बहुत दुखी हुए एवं उनकी आँखें नम हो गई।