बसना: शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत बच्चों को दिये जा रहे भोजन

बसना: शासकीय प्राथमिक विद्यालय करनापाली विकास खण्ड बसना सदैव अपने नवाचारों के लिए जाना जाता है यहाँ पदस्थ सभी शिक्षक गण एवं पालक अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहते हैं ।वर्तमान में इस विद्यालय में बच्चों के पढाई लिखाई के साथ साथ पालक बन्धुवों ने मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत बच्चों को दिये जा रहे भोजन में सहयोग देकर मध्याह्न भोजन को अत्यंत गुणवत्ता युक्त किया है ।

बालवाड़ी पालक टिकेश्वर पटेल द्वारा मध्यान्ह भोजन हेतु शास प्राथ विद्या करनापाली को 50 किलोग्राम चावल दान दिया गया।
यहाँ मध्याह्न भोजन योजना का संचालन शारदा स्व सहायता महिला समुह की बहनें करती हैं वे सदैव बच्चों को उत्तम भोजन देती हैं जिसे देखकर पालक बन्धु भी मध्याह्न भोजन के श्रेष्ठ संचालन हेतु चावल,सब्जियों, फल,दूध एवं अन्य सामग्री का समय समय पर दान कर रहे हैं जिससे विद्यालय में बच्चों को प्रतिदिन चावल,दाल, फल,खीर, पुडी, हलुआ आदि बच्चों को दिया जा रहा है ।

आज 15 दिसम्बर 2022 को शासकीय प्राथमिक शाला-करनापाली, विकास खण्ड-बसना,जिला-महासमुंद के पालकों (करनापाली& ढूटीकोना)के सहयोग से MDM में दाल,चावल, सब्जी के साथ-साथ गाजर का हलवा दिया गया।
पालक बन्धुओ का इस प्रकार का सकारात्मक सोच बच्चों में मुस्कान बिखेर रहा है एवं बच्चों की उपस्थिति बढ़ा रही है ।विद्यालय में पदस्थ प्रधान पाठक गिरधारी साहू शिक्षक द्वय वीरेन्द्र कुमार कर एवं दूधनाथ साहू ने पालक बन्धुवों के सहयोग एवं उनके सकारात्मक सोच पर हर्ष व्यक्त किया ।सरपंच खीर सागर पटेल एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने भी विद्यालय के प्रति पालक बन्धुवों को सदैव सकारात्मक सोच के साथ सहयोग करने की अपील की । सामुदायिक सहयोग से विद्यालय करनापालीमें चल रहे सभी कार्यक्रम समाज को एक नये संकल्प एवं उत्साह के साथ बच्चों के भविष्य गढने को प्रेरित कर रहे हैं ।समाज के सहयोग से विद्यालय में चल रहे सभी कार्यक्रम आज लोगों को प्रेरित कर रहे हैं ।