बसना

श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के पावन जन्मदिवस पर देवरी पिलवापाली में आयोजित होगा 5घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ

बसना: भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम ब्यौहारी के संस्थापक, संचालक सिद्धाश्रम सिरमौर स्वामी सच्चिदानंद स्वरुप धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के जन्मदिवस 9 दिसम्बर शुक्रवार को देवरी पिलवापाली में 5 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

ज्ञात हो की श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश ही नहीं अपितु पुरे विश्व में 5घंटे का 24घ़टे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ एवं 1घंटे की आरतीक्रम हजारों जगह पर किया जाता है। जिससे मानव नशामुक्त,मांसाहार मुक्त, चरित्रवान,चेतनावान बन कर राष्ट्र रक्षा,धर्म रक्षा,मानवता की सेवा कर अपने तथा समाज का कल्याण कर सके।

Back to top button