राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज 7 दिसंबर का अपना राशिफ़ल, आज इन राशियों पर बन रहा है धन लाभ का योग

मेष- आज उच्च चंद्रमा आपके राशि स्वामी के साथ बैठकर बहुत ही सुंदर लक्ष्मी योग आपके धन भाव में बना रहा है। आज सुख सुविधाये जुटाने में बिजी रहेंगे। धार्मिक आयोजन में जाने का मौका मिलेगा। लेकिन बावजूद इन सब के भ्रमित रहेंगे। निर्णय लेते समय कंफ्यूशन रहेगा। भाग्य आज भरपूर साथ देगा। आज छोटी यात्रा का योग भी है। पार्टनर के साथ उलझे नही तालमेल बनाकर रखना जरूरी होगा।

वृषभ- आज आप कभी बहुत सॉफ्ट भावुक एमोशनल होंगे तो कभी क्रोध हावी रहेगा। लेकिन धन की दृष्टि से दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा। खानपान पर ध्यान दें। साथ ही ध्यान रखें कि किसी के झगड़े में बिलकुल भी हस्तक्षेप न करें। आपको आफत मे पड़ने से बचना है। लेकिन इन सबके बाद भी भाग्य साथ देगा। पार्टनर को आज क्रोध आ सकता है तो आप चुपचाप रहें इसी से शांति रहेगी।

मिथुन- राशि स्वामी की शुक्र के साथ युति आज पार्टनरशिप से फायदा तो होगा। जो लोग नोकरी पेशा हैं उन लोगों को प्रोमोशन भी मिलने का समय है। घूमने फिरने में समय बीतेगा, लेकिन इन सबके बावजूद मन कुछ विचलित रहेगा। नियंत्रण बनाकर रखें। विदेश से कोई बड़ा अवसर मिलेगा या विदेश जाने की इच्छा वालों को विदेश जाने का मौका आज मिलेगा। पार्टनर आज काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे।

कर्क- आज लाभ के अवसर मिलेंगे। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। आज बिभिन्न कार्यों में हाथ डालेंगे जिसमें सफलता भी मिलेगी। आज कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी, जो लोग लंबे समय से नोकरी की तलाश में थे उनको आज खुशखबरी मिलेगी। आज कुछ बड़े लोगों से सम्बन्ध बनेंगे जो भविष्य में काम आएंगे। पढ़ने वाले बच्चों को सफलता मिलेगी। पार्टनर से आज उतनी बात करना जितनी जरूरत हो। वर्ना कहासुनी हो सकती है।

सिंह- राशि स्वामी की स्थिति वृश्चिक राशि में जिसकी वजह से आज आपका ध्यान सुख सुविधाओं को जुटाने में लगा रहेगा। मित्र के साथ कोई अनबन या कहासुनी हो सकती है। इसलिए दूरी बनाकर रखें। आज विभिन्न रचनात्मक कार्यों को करने में व्यस्त रहेंगे और दिन का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। पार्टनर के साथ समय बिताने से दिन में पॉजिटिव एनर्जी आएगी।

कन्या- आज भरपूर एनर्जी रहेगी। काफी मेहनत और पराक्रम भर दिन रहने वाला है, लेकिन अधिक एनर्जी होने से वाणी पर नेगेटिव प्रभाव बन सकता है। एनर्जी को सकारात्मक कार्य में लगाये। वाणी को नियंत्रित रखें। आज घर, वाहन आदि लेने के लिए दिन अच्छा, पढ़ने वाले बच्चों को आज काफी विचलितता बनेगी,ध्यान भटकेगा। जिसका सीधा असर आपकी पढ़ाई पर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आज सभी जीम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे।

तुला- आज ज़िद्दी होकर कोई काम न करें, साथ ही कोई भी निर्णय ज़िद्दी होकर न ले, सोच समझ कर कार्य करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपकी वाणी में तेज रहेगा। जिससे आपकी बातों का प्रभाव सभी पर होगा। आफिस हो या घर आपकी बात मानी जायेगी। आज घूमने फिरने पर धन का खर्च होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चे से बचें। पार्टनर के साथ भी मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक- आज आप प्रबंधन के कार्यों को बखूबी निभा पाएंगे। जो सरकारी कार्य अटके हुए थे आज बन जाएंगे, उनको निपटा पाएंगे। स्वभाव में तेजी रहेगी, लेकिन वाणी में मिठास रहेगी। आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। कहीं बाहर भी जा सकते हैं। नोकरी में स्थान्तरण का समय। स्थान परिवर्तन हो सकता है। किसी की लड़ाई में बिचोलिया न बनें। पढ़ने वाले बच्चों के लिए दिन उत्तम रहेगा। पति पत्नी के बीच आज कभी नरम कभी गरम वाला रिश्ता रहेगा।

धनु- आज कड़वा न बोलें। आप पर उल्टा पड़ सकता है। आज सेहत भी नरम रहेगी। इसलिए ध्यान रखना अति आवश्यक होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। प्रॉपर्टी, घर, जमीन, वाहन खरीदने बेचने के लिए समय अच्छा। लाभ का समय है। पैसा किसी को उधार न दें। वापस आने की उम्मीद न के बराबर रहेगी। आज आपको अपने पार्टनर से पूरा सपोर्ट मिलेगा और उनका ध्यान आपके इर्द गिर्द रहेगा।

मकर- आज परिवार वालो का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। धन कमाने के नए नए रास्ते खोजेंगे, और उनमें सफल भी होंगे। मित्रों से या छोटे भाई से सहयोग भी मिलेगा और उनसे लाभ के संयोग भी बनेंगें। मां के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। प्रॉपर्टी का विवाद जो चल रहा हो अभी उसे पेंडिंग छोड़ना ही सही रहेगा। संतान की और से अच्छि खबर मिलेगी।

कुंभ- आज आपको कुछ बेवजह के खर्चे परेशान कर सकते हैं, लेकिन धन आगमन भी बराबर बना रहेगा। विदेश के कार्यों में अड़चन आ सकती है।, आज भूमि से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपको मां से संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लापरवाही बिल्कुल न करें। समय से संभाल लें। आज सरकारी नोकरी मिलने का बहुत स्ट्रांग योग, सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके पार्टनर के साथ आज मिलकर कोई काम शुरू करेंगे तो लाभ होगा।

मीन- राशि स्वामी अपनी राशि में कर रहे हैं। गोचर जिसकी वजह से आपकी राशि में बन रहा है। राजयोग आप जिस कार्य मे हाथ डालेंगे। उसी में आज सफलता हासिल होगी। अपना पैसा किसी को उधार नहीं दें। वर्ना वापस नही मिलेगा। आज परेशानी से निकलकर कुछ समय अपने लिए निकलना अच्छा रहेगा थोड़ा सुकून मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। पार्टनर आपका सहयोग करेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!