बसना:गौठानो की जांच की मांग,आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन की तैयारी: महेंद्र साव

बसना: जनपद पंचायत बसना के 81 गौठान पूर्ण हो चुके है जिसकी जानकारी सूचना के अधिकार से प्राप्त हुआ परंतु अधिकांश गौठान अभी पूर्ण नही है जिसकी शिकायत सी ई ओ बसना से की गई है बता दे कि बसना जनपद अंतर्गत 100 से ऊपर गौठान स्वीकृत हुये है जिनमे से 81 गौठान को पूर्ण बताया गया है वही जनपद कार्यालय से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अरेकेल गौठान ही अपूर्ण है।
वही मुख्यालय से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुडेकेल का गौठान भी अपूर्ण है बसना विकासखण्ड में 4 या 5 गौठान में अच्छे से कार्य हो रहा है इस क्षेत्र के गौ सेवको द्वारा जब गौठानो का निरीक्षण किया गया तो बाकी के बचे गौठान सिर्फ कागजों तक सीमित है शासन के इस योजना का लाभ न तो गौ वंशो को मिल रहा है न किसानों को यह भी है कि पूर्व में राष्ट्रीय बजरंग दल ने सी ई ओ कार्यलय का घेराव किया था तब के सी ई ओ ने कार्यवाही करने की बात कही थी परंतु आज तक न कार्यवाही हुई और न गौठानो की स्थिति सुधरी जिसे देखते हुये आगामी आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन की तैयारी राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा की जा रही है