बसना
बसना: बस स्टैण्ड मे होटल के सामने खड़ी मोटर सायकल को अज्ञात चोर ने किया पार

बसना: राकेश सिदार बताया की वह ग्राम अंकोरी मे रहता है , दिनांक 12.11.2022 के शाम को उनके गांव के प्रमोद कुमार साहू के मो.सा. HF डिलक्स क्रं0 CG 06 G R 7730 को मांग कर काम से बसना गया था । शाम 6. बजे बसना बस स्टैण्ड मे रंजन होटल के सामने मोटर सायल को खडा कर नास्ता करने गया था ।
कुछ देर बाद घर जाने के लिए होटल से बाहर निकला तो देखा कि उसका मोटर सायकल वहां पर नहीं था जिसे आस पास पता किया तो नहीं मिला । उसके मोटर सायकल HF डिलक्स क्रं0 CG06 G R 7730 कीमती 30,000 रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है । जिसका आज तक वह पता तलाश करता रहा जो कहीं पता नही चला है।
इस मामले पर पुलिस ने रिपोर्ट के अनुसार अपराध धारा 379-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।