महासमुंद

महासमुंद : 30 दिवसीय रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण,बालिकाओं को सिखाया जा रहा आत्म रक्षा

महासमुंद : 30 दिवसीय रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण बालिकाओं को सिखाया जा रहा आत्म रक्षा के गुर केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी योजना रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण के तहत महासमुंद के कुल 659 मीडिल एवं हाई, हॉयर सेकंडरी स्कूलों मे जिला मिशन समन्यवक समग्र शिक्षा महासमुंद के निर्देशानुसार जिला शोतोकान कराते संघ महासमुंद के महिला एवं पुरुष प्रशिक्षकों द्वारा जिले के बालिकाओं को आत्म रक्षा के कला मे दक्ष किया जा रहा है ताकि समय आने पर अपनी रक्षा स्वयं किया जा सके जिले मे लगभग 52720 बालिकायें आत्म रक्षा के कला मे दक्ष हो रहे है जो हमारे जिले के लिए गर्व की बात है ।

जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार स्वीकृत जिलों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण सुचारू रूप से जिला में शोतोकान कराते संघ महासमुंद के द्वारा विगत सप्ताह भर से अधिक दिनों तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण स्कूली बालिकाओं को दिया जा रहा है जिससे कि वह विषम परिस्थिति में स्वयं व किसी दुर्बल की सहायता कर सकें व समाज में भी अपनी एक विशिष्ट पहचान बना सकें, जानकारी प्राप्त अनुसार शिहान वरुण पांडे (यूनाइटेड शोतोकान कराटे डू इंडिया जनरल सेक्रेटरी,छ.ग.प्रदेशाध्यक्ष ) जिला सचिव उपेंद्र प्रधान के मार्गदर्शन अनुसार आत्मरक्षा प्रशिक्षण जिले भर में संचालित किया जा रहा है उक्त कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदा के 500 से अधिक छात्राएं आत्मरक्षा कराते का प्रशिक्षण निशुल्क लाभ ले रहे हैं जिसमें मुख्य प्रशिक्षक हेमराज साहू(ब्लैक बेल्ट2 निदान) केदारनाथ दीवान द्वारा आत्मरक्षा के सामान्य पैतरे जैसे पंच चलाना, किक चलाना ,ब्लॉक करना, पुश, करना एल्बो अटैक, चाप,आई कित्ते, सहित आत्मरक्षा के विभिन्न पैतरे सिखाया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि यह केंद्र शासन व छ.ग.शासन की महत्वकांक्षी योजना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत शिक्षा में आत्मरक्षा एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत नारी शक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर प्रबल बनाने के लिए कार्य कर रही है क्योंकि इसमें मार्शल आर्ट कराते भी शामिल है व स्वयं की रक्षा के लिए कराते सीखना भी जरूरी है उक्त प्रशिक्षण कुमार दास कांता प्रसाद,रोहित, संजय कुमार सहदेव बरिहा, विजय बंजारा, सूरज , रोहित कुमार,प्रशांत,विजय गड़तिया, रंजन, अश्विनी,केशव,प्रवीण इत्यादि की उपस्थिति में विकासखंड सरायपाली में प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है उक्त आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 दिवसीय दिसंबर माह तक चलेगा इस बीच श्री अभिमन्यु षड़ंगी ( प्राचार्य शा.उ.मा.वि.बलोदा) विवेक बारिक, रेशमलाल सिदार,श्रीमति सविता तिवारी, ब्रजकिशोर प्रेमी , मनोज बारिक, निरूपति पटेल, मनोज साहू, इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे।

Back to top button