छत्तीसगढ़

घुचापाली तहसील साहू संघ के अध्यक्ष बने भेखलाल साहू,उपाध्यक्ष बने तुलाराम साहू,महिला उपाध्यक्ष बने मोनिका साहू

महासमुन्द/बागबाहरा 30जुलाई।चंडी मंदिर प्रांगण घुचापाली में तहसील साहू संघ बागबाहरा का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव का कार्यक्रम संपन्न हुआ।जिसमें अध्यक्ष पद पर श्री भेखलाल साहू जी ग्राम बिहार, उपाध्यक्ष पद पर श्री तुला राम साहू जी ग्राम तेंदूकोना एवं महिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती मोनिका साहू जी ग्राम खेमडा विजय घोषित किए गए।

चुनाव से पूर्व तहसील साहू संघ सचिव श्री ओम प्रकाश साहू द्वारा सभा में आए व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात वर्तमान कार्यकारिणी को तहसील अध्यक्ष सम्माननीय श्री भुवनलाल साहू जी द्वारा भंग करने की घोषणा की गई।

तत्पश्चात निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिला साहू संघ के अध्यक्ष सम्माननीय श्री धरम दास साहू जी, जिला महामंत्री सम्मानीय श्री नोहर दास साहू जी, सम्माननीय श्री गंगा प्रसाद साहू जी न्याय प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ,कोडिया क्रमांक 1 के अध्यक्ष सम्मानीय श्री डीगम लाल साहू जी, जिला साहू संघ अंकेक्षक सम्मानीय श्री श्याम कुमार साहू जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंच पर सम्मानीया श्रीमती यामिनी साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ , खल्लारी विधान सभा के प्रत्याशी रहे एवं प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ सम्मानीया श्रीमती मोनिका साहू जी, श्री परमानंद साहू जी उपाध्यक्ष जिला साहू संघ महासमुन्द , श्रीमती मेनका साहू जी उपाध्यक्ष जिला साहू संघ महासमुंद,श्री मनोज कुमार साहू जी अध्यक्ष तहसील साहू संघ नुवापाडा उड़ीसा,श्री पवन कुमार साहू जी अध्यक्ष जेंजरा परिक्षेत्र उड़ीसा,श्री मोतीराम साहू जी पूर्व अध्यक्ष कौडिया क्रमांक 02 विशेष रुप से मंचासीन रहे।

इसके अलावा बागबाहरा तहसील साहू संघ के सम्मानीय पदाधिकारी गण आठों परिक्षेत्र के परिक्षेत्रीय अध्यक्ष गण एवं वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारी गण ,युवा प्रकोष्ठ ,महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के अलावा वरिष्ठ सामाजिक बंधु सभा में उपस्थित रहे।

निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

उपस्थित अतिथियों व समाज जनों का आभार प्रदर्शन श्री ओमप्रकाश साहू जी द्वारा किया गया।

Back to top button