बसना

बसना: नगरीय निकाय चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर श्रीमती विनीता पवन अग्रवाल का नाम भी प्रमुख दावेदारों में भाजपा से करेंगे दावेदारी

देशराज दास बसना: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पार्षद के लिए वार्डो का आरक्षण हो गया है चुनाव साथ चुनाव को लेकर बसना में उत्साह चरम पर है। बसना से अध्यक्ष का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित घोषित किया गया है।

इसके बाद से ही अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले पुरुष दावेदार निराश हो गए हैं। दूसरी तरफ महिलाओं में इस बात को लेकर खुशी है कि उनको अब मौका मिलेगा। वही नगरीय निकाय चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर वार्ड क्र.12 पार्षद विनीता पवन अग्रवाल भाजपा से करेंगे दावेदारी आपको बतादे पार्षद विनीता पवन अग्रवाल बसना मारवाड़ी युवा मंच उन्नति शाखा का अध्यक्ष रह चुकी है.

श्रीमती विनीता पवन अग्रवाल का नाम भी प्रमुख दावेदारों में शुमार है। वर्तमान में नगर पंचायत वार्ड नंबर 12 की पार्षद रही विनीता अग्रवाल वार्ड की समस्यायों को लेकर अपनी आवाज हमेशा बुलंद की हैं। समाज सेवा में लगातार सक्रिय,विधानसभा,लोकसभा चुनाव में इनकी भूमिका एक समर्पित कार्यकर्ता रही है।

पार्षद विनीता पवन अग्रवाल ने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, विशेष रूप से पानी, सड़कों और सफाई की स्थिति को सुधारना है। उन्होंने बताया कि कई वार्डो में पानी लाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। सफाई व्यवस्था में भी सुधार की आवश्यकता है, जिससे स्वास्थ्य और जीवन स्तर बेहतर हो सके।

पार्षद विनीता पवन अग्रवाल काफी सरल तरह से गृहिणी के रूप में घर को स्वर्ग बनाया है उसी तरह नगर में भी धार्मिक प्रवृत्ति से सबसे काफी लगाव स्थापित की है नगर सरकार के रूप में छोटे बड़े अभी वर्गों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर नगर विकास में योगदान देने वाली नेतृत्व को मौका दे हालांकि भारतीय जनता पार्टी किसको मौका देती है उस पर निर्भर है.

श्रीमती विनीता पवन अग्रवाल का मानना है कि राजनीति में सक्रिय भागीदारी से वे अपने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। उनका कहना है कि राजनीति का संयोजन उन्हें जनता की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए कार्य करने का अवसर प्रदान करेगा।

Back to top button