बसना: शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में बाल दिवस के अवसर पर नवोदय विद्यालय में चयनित छात्रों को गया सम्मानित

बसना: आज दिनांक 14नवम्बर 2022 को शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में बाल दिवस कार्यक्रम श्री ताराचंद साहू जनपद सदस्य के मुख्य आतिथ्य एवं श्री खीरसागर पटेल सरपंच करनापाली के अध्यक्षता मे सम्पन्न हूआ कार्यक्रम में सबसे पहले अतिथियों ने मां भारती का पूजन किया। एवं शाला परिवार को शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय में प्रति दिवस चल रहा “मेरे छात्र -मेरे गौरौव ” रहा।जिसमें कक्षा दूसरी की छात्रा जयंती नेताम ने गणित के बडे बड़े सवालो का मौखिक उत्तर दिया जिसको देखकर सभी अतिथि एवं ग्रामिण जन प्रशन्न हूए।
मुख्य अतिथि ताराचंद साहू जनपद सदस्य द्वारा सत्र 2021-22 में शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली से नवोदय विद्यालय में चयनित एक छात्र एवं एकलव्य आवाशीय विद्यालय में चयनित 3 छात्रों में से प्रत्येक छात्र को एक हजार रूपए का पुरस्कार दिये एंव भविष्य में भी चयन होने वाले छात्रों को यह पुरस्कार देने की घोषणा की।
ताराचंद साहू के शाला परिवार को दिये गये सहयोग हेतु प्रधान पाठक श्री गिरधारी साहू, शिक्षक श्री वीरेन्द्र कर ,श्री दूधनाथ साहू ,सरपंच श्री खीरसागर पटेल ,पंच सुरित नेताम ,रेशम पटेल,कमल पटेल ,एवं शाला समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल एवं ग्रामीणों ने हर्ष ब्यक्त किया एवं धन्यवाद दिए।यह सामाचार विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख वीरेंद्र कर ने दिया।