बसना: फर्जी आहरण करने वाले कर्मचारी पर कार्यवाही कब : मोहन सोनवानी

बसना: मोहन सोनवानी ने बताया की नगर पंचायत बसना द्वारा गाय कफ़न दफन के नाम से हजारों की राशि निकाला गया जबकि गौ सेवको द्वारा विगत कुछ महीनो से गौ वंशो की जेसीबी के माध्यम सेअंतिम संस्कार किया जाता रहा है और उसका भुगतान भी गौ सेवको द्वारा ही किया गया है बता दे कि पूर्व में गौ वंशो की दुर्घटना में घायल होने एवं मृत्यु होने पर उनका अंतिम संस्कार नगर पंचायत बसना के द्वारा किया जाता था जिसकी सूचना गौ सेवको द्वारा दिया जाता था.
और रजिस्टर में गौ सेवको का हस्ताक्षर भी कराया जाता था परंतु कुछ महीनों से नगर पंचायत द्वारा न तो अंतिम संस्कार किया गया और न ही रजिस्टर पर गौ सेवको के हस्ताक्षर लिए गये थे परंतु 17 तारीख को एक गौ वंश की मृत्यु हो जाने के कारण मुझे रजिस्टर में हस्ताक्षर के लिए कार्यलय नगर पंचायत बसना में बुलाया गया उक्त रजिस्टर पर मैने देखा कि मेरा फर्जी हस्ताक्षर किया गया है.
जिसकी मौखिक एवं लिखित शिकायत सी एम ओ को मेरे द्वारा किया गया परन्तु अब तक कोई कार्यवाही नही किया गया उक्त रजिस्टर को ही गायब कर दिया गया है.आर टी आई से पता चला है कि 1 जनवरी 2022 से आज तक हजारों की राशि इमरान मेमन नाम पर दिनांक 14,01,2022 को 24900 और 1,07,2022 को 24900 की राशि और दीपक यदु के नाम 05,08,2022 को 24900 की राशि नगद में निकाली गई है जिसमे लेखापाल की मिली भगत से संदेह के घेरे में है की उनके द्वारा निकाली गई राशि अगर इमरान मेमन ने नही लिया तो वह राशि किस व्यक्ति को दिया गया.
मेरे द्वारा गाय कफ़न दफन का कार्य नही किया गया न ही उसका भुगतान लिया गया है मेरे नाम की राशि कैसे निकाली गई पता नही
इमरान मेमन सत्यापित प्रतिलिपि से पता चला है कि गाय कफ़न दफन के नाम पर हजारों की राशि निकाली गई है उसकी तत्काल जांच की जाये सी एम ओ बसना की ये लापरवाही को दर्शाती है मोहन सोनवानी का भी फर्जी हस्ताक्षर गौ अंतिम संस्कार रजिस्टर में किया गया है जिसकी लिखित शिकायत सी एम ओ से किया था परंतु 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही होने पर S D M सरायपाली से शिकायत किया गया है अब देखने वाली बात है कि कोई कार्यवाही होती है या नही.