महासमुंद

आज अखंड सत्याग्रह के 224 वें दिन दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में सैकड़ों सत्याग्रही किसान एवं ग्रामवासी इक्कट्ठा होकर आधुनिक प्रदूषण रूपी रावण दहन में भाग लिया: किसान नेता अशवन्त तुषार साहू

महासमुंद: हाईवे स्थिति खैरझिटी,कौंवाझर,मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का काबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है।

आज अखंड सत्याग्रह के 224 वें दिन दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में सैकड़ों सत्याग्रही किसान एवं ग्रामवासी इक्कट्ठा होकर आधुनिक प्रदूषण भ्र्ष्टाचारी रूपी रावण दहन में भाग लिया।आज अखंड सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ता ने दशहरा पर्व के उपलक्ष्य और सत्याग्रह में शामिल सैकड़ों किसान,जवान और महिलाओं को किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने संबोधित किया।

अखण्ड सत्याग्रह स्थल में प्रदूषण रूपी आधुनिक रावण के प्रतीक भ्र्ष्ट,अधर्मी,दंभी,गैर कानूनी ढंग से अंचल के किसानों को लालच बताने वाले,उद्योगपति एवं उनको शह देने वाले नौकरशाहों का पुतला को दहन कर उपस्थित सैकड़ों जन समूह को संबोधित करते हुए जिस प्रकार से रावण राक्षसी सिद्धि से नाना प्रकार के रूप धरकर गुमराह करते थे।उसी प्रकार से प्रदूषण रूपी भ्र्ष्ट उद्योगपति पैसे के माया जाल से किसान एवं आम जनता को गुमराह किये हुए हैं।

लेकिन धर्म और सत्य के राह पर चलने वाले छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने उनके सभी चालों को एक-एक करके फेल किया है किसान मोर्चा ने धर्म और नीति की राह बताया है और नारा दिया है कि ” किसान सेवा-नारायण सेवा” इसी भावना से सत्याग्रही किसान आंदोलनरत हैं।इसलिए किसानों की जीत होकर रहेगा रावण पुतला दहन के बाद नारा लगाये कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जय,अधर्मी का नाश करने वाले धर्मी की जय हो,प्रजातन्त्र की जय हो,जय जवान जय किसान।

किसान सेवा-नारायण सेवा का नारा गुंजायमान हो गया। जिस प्रकार से अधर्मी रावण राक्षसी विद्या का जाल बिछाया था उसी प्रकार से आधुनिक रावण रूपी उद्योगपति औद्योगिक प्रदूषण से हवा-पानी,फसल,जीव जंतु,जन जीवन को जहरीला बनाने वाला है।इसलिए इसके कदम को उद्योग स्थापित करने के पहले खत्म करना है। रावण दहन के दिन दशहरा पर्व पर हम लोग संकल्प लेते हैं कि इस अधर्मी उद्योगपति को यहाँ से उखाड़ कर फैंक कर दम लेंगे।

Back to top button