महासमुंद
कब होंगे नाले साफ, अब तो मानसून आ गया तो जनता नहीं करेगी माफ : किसान नेता अशवन्त तुषार साहू

महासमुंद। नगर पालिका का नाला सफाई अभियान सुस्त पड़ा है। मानसून भी आगया हैं। सफाई न हुई तो शहरवासियों को बजबजाती नालियों व गंदगी से जूझना पड़ रहा है। अभी तक सफाई अभियान ने रफ्तार नहीं पकड़ी है।बरसात शुरू होने पर नालों की सफाई पर नगर पालिका ध्यान देती है।
सफाई न होने से बरसात में नाला उफनाकर गलियों को जलमग्न कर देता है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका को समय रहते नालों की साफ सफाई करानी चाहिए ताकि बारिश होने पर शहरवासियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। अभी शहर के कई नाले बजबजा रहे हैं। नेहरू चौक मोची पसरा से पास पोस्ट आफिस मुख्य मार्ग के पास के नालियों को खोल जाये सड़क के किनारे जितने टंकीया खुला है उसे चेम्बर लगा कर पैक किया जाये |