महासमुंद/बसना: शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा सुरक्षा प्रशिक्षण संपन्न

महासमुंद/बसना: छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा त्रिदिवसीयप्रशिक्षण शासकीय हाई स्कूल कुडेकेल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्राचार्य बलदेव मिश्रा, प्रधान पाठक रमेश शर्मा, संकुल समन्वयक गोवर्धन डडसेना उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा पर उद्बोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में एमटीके रूप में प्रवीर कुमार बेहरा एवं प्रेमचंद भोई पूरे 3 दिन तक उपस्थित रहकर सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया।
जिसमें बच्चों की सुरक्षा, स्कूल की सुरक्षा, आग ,पानी ,हवा भूकम्प ,जहरीले सर्प, आदि से बचने का उपाय प्रयोग कर बताया। इस प्रशिक्षण में राजेश भोई, दिनेश डडसेना, विष्णु सर, नीरज दास,मीना सहारे, गीतांजली नाग, उषा ठाकुर,सीता साहू ने भी संबोधित किया। पूरे कार्यक्रम में संगीत मय सरस्वती वंदना एवं प्रेरणा गीत सुशील कुमार सिन्हा के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में बलदेव मिश्रा, प्रधान पाठक रमेश शर्मा ,संकुल समन्वयक गोवधन डडसेना,प्रेमचंद भोई, का विशेष सहयोग रहा। उक्त कार्यक्रम में बंसुला संकुल के लगभग 40 शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम की जानकारी एमटी प्रवीर कुमार बेहेरा ने दी।