बसना

श्रीराम मानवता के आदर्श व सर्वोच्च उदाहरण हैं, वे धर्म के मूर्त रूप हैं तथा उनका आचरण सदैव अनुकरणीय है: डॉ.सम्पत अग्रवाल

श्रीरामजी की पुजा-अर्चना कर ग्रामवासियों की खुशहाली की कामना की।

बसना: अंचल के गांव में लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम अष्टप्रहरी नामयज्ञ,भागवत गीता एवं अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है।जहां कथा श्रवण पान करने हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हो रहे हैं। इस दौरान ग्राम पर्रापाट में रामायण कथा का आयोजन रखा गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल कथा श्रवण करने शामिल हुए एवं श्रीरामजी की पूजा अर्चना कर ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

आयोजक समिति ने सनातन संस्कृति के परंपरानुसार श्रीफल, पुष्पहार, चंदन-वंदन व अंगवस्त्र से स्वागत सम्मान किया।डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अनेकों महापुरुषों के जीवन से मानवता, सत्मार्ग, सेवाभाव, निस्वार्थ जनहित, विश्व शांति-विश्वकल्याण के भाव का संदेश मिलता है, परंतु श्रीरामजी मानवता के आदर्श एवं सर्वोच्च उदाहरण है,वे धर्म के मूर्त रूप हैं तथा उनका आचरण सदैव अनुकरणीय है। उनके जीवन चरित्र से हमें मानव कल्याण , स्वच्छ और शांतिपुर्ण समाज की स्थापना करने की सीख मिलती है।

रामायण कथा रसपान से पूरे मानवजाति में अच्छे संस्कार का संचार होता है। कहा जाता हैं कि जब-जब भगवान अवतार लिये है धर्म की रक्षा के लिए लिये है। और हम सभी का कर्तव्य है कि धर्म का रक्षा करें, अज्ञानता और अधर्म का नाश करें। राम कथा के श्रवण से राग, द्वेष,ईर्ष्या और भेदभाव स्वत: समाप्त हो जाते हैं। जिससे मन को शांति मिलती हैं जीवन सुखमय और खुशहाल होती है।

उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते किए जा रहे समस्त जनसेवा कार्यों नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा,निशुल्क उपचार सेवा, स्वास्थ्य शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने खेलों का आयोजन,शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान इत्यादि के बारे में विशेष जानकारी दी एवं नीलांचल सेवा समिति में अधिक से अधिक सदस्यता लेकर लाभ लेने एवं स्वस्थ रहने की बात कही।

इस दौरान नीलांचल धानापाली सेक्टर सह प्रभारी मोहित पटेल, ईश्वर पति महाराज, ग्राम अध्यक्ष कुंजन जगत, ग्राम प्रमुख गोपाल नेटी, विजयराम पुर पोर्ते ,दीनानाथ जगत, राजेश जगत, विक्टर पाल, पुजेरी पोर्ते, गोपनाथ जगत, दिनेश यादव, रामकुमार पोर्ते, मेशराम पोर्ते, शनीराम जगत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जनता जगत, संतराम निषाद, गोवर्धन यादव, चंपा नेटी, वृंदावती पाल, मितानिन जेमाबाई जगत, मितानिन बसंती जगत, आनंद सिंग पोर्ते, बरतराम जगत, धानापाली कार्यालय प्रभारी राजेंद्र यादव, नवा बिहान मानस मंडली पिलवापाली सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Back to top button