रायपुर

प्रदेश में 71679 ने लगाई दौड़..शहर की सड़कों से लेकर गांव की पगडंडियों तक लोग दौड़ते नजर आए..सरगुजा जिला प्रदेश में अव्वल रहा

हरिमोहन तिवारी रायपुर। प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित वर्चुअल मैराथन में आज जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।प्रदेश के 71679 प्रतिभागियों ने स्वस्फूर्त पंजीयन कराया और दौड़ में हिस्सा लिया।
शहर की सड़कों से लेकर गांव की पगडंडियों तक लोग दौड़ते नजर आए। युवा, बुजुर्ग और महिलाओ, सभी की दौड़ में सहभागिता देखने को मिली। राज्य शासन द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयरियाँ की गयी थी।

गरियाबंद तीसरा, ये रहे पहले और दूसरे स्थान पर
वर्चुअल मैराथन में 70 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। गरियाबंद जिले में 5136 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया और प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
जांजगीर चाम्पा जिले में 5359 प्रतिभागी शामिल हुए और जिले का नाम दूसरे स्थान पर रहा। वही सरगुजा जिला प्रदेश में अव्वल रहा। यहां 11081 लोगों ने पंजीयन करवाकर दौड़ में हिस्सा लिया।

कलेक्टर एसपी ने भी लिया हिस्सा
गरियाबंद कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर और एसपी भोजराम पटेल वर्चुअल मैराथन आयोजन को सफल बनाने में पूरी तरह सक्रिय रहे। दोनो ही अधिकारियों ने ना केवल जिलेवासियों से इसमे भाग लेने की अपील की बल्कि खुद भी दौड़ में हिस्सा लिया। दोनो ही अधिकारी सुबह वर्चुअल मैराथन में दौड़ते नजर आए।

खेल और जनसंपर्क विभाग ने संभाली कमान
गरियाबंद जिले में वर्चुअल मैराथन को सफल बनाने में जहां जिले के दोनो बड़े अधिकारी सक्रिय रहे वही खेल और जनसंपर्क विभाग भी जीजान से जुटा रहा।
खेल अधिकारी दीनू पटेल अपने खिलाड़ियों को दौड़ में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते रहे। जनसंपर्क अधिकारी एमएस सोरी और पोषण साहू मीडिया और सोशल मीडिया में मोर्चा संभाले रहे। इसका अच्छा प्रणाम भी सामने आया, गरियाबंद जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा।

सरकार के दो साल पूर्ण होने पर किया गया आयोजन
वर्चुअल मैराथन का आयोजन सरकार के दो साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया था।
आयोजन का मकसद सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना था।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल मैराथन में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी है।

Back to top button