बसना विधानसभा के अंतर्गत कच्ची रोड पर एम्बुलेंस तक नही पहुंच पातीपढ़े पूरी खबर क्या कहते है ग्रामीण

महासमुंद/पिथौरा। ग्राम पंचायत के छोटेलोरम के अतर्गत आश्रित गांव लालपुर(कटेल) बरिहापारा जो बसना विधानसभा के अंतर्गत आता है जहां पर आदिवासी समाज के लोग रहते हैं लेकिन वहां की लोगों के लिए आने जाने के लिए आज भी कच्चे कीचड़ भरे गढ्ढे रास्ते से होकर ग्राम पंचायत छोटे लोरम व अन्य गंतव्य स्थान को जाते हैं ।
आज सरकार हर गांव को बिजली,पानी के साथ साथ आवागमन सुविधा हेतू हर जगह जगह प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत रोड बनाये जा रहे हैं यह गांव रोड सुविधा के लिए तरस रही है। इस आश्रित गांव में अभी तक गली क्रांकटीकरण की नही हुआ। जैसे ही बरसात का मौसम आता है तब यहां के लोगों कीचड से पार होकर जाना पड़ता है।
इस गांव से सलडीह व छोटेलोरम व अन्य स्कुल में पढ़ाई कर रही छात्र छात्राएं को स्कुल जाने में काफ़ी परेशानी होती है । बड़ी परेशानी तो तब होती है जब कोई यहां बिमार होता है या गंभीर स्थिति निर्मित होती है और गर्भवती महिलाओ को तकलीफ व जचकी के लिए 108 के बजाय पुलिस गाड़ी 100 डायल करनी पडती है ।
ऐसे परिस्थिति किसी मरीज के जान जाने की नौबत तक आ गई है ग्राम के लोगों का कहना की यहां के सरपंच चुनाव समय वादा किया पर अब भुल गया । यही नजदीक गांव विधायक प्रतिनिधी रविशंकर कश्यप डोंगरीपाली में रहते हैं वे पहले जिला पंचायत सदस्य कई चुनाव जीत चूके हैं श्रीमति सत्यभामा नाग भी इसी पड़ोस गांव से और जनपद सदस्य से जनपद अध्यक्ष बनी है।
नेताओं के रहते स्वयं का पड़ोसी गांव की ऐसी स्थिती चिंतनीय है ? परंतु यहां फिर सड़क पुल पुलीया सुविधा के लिए तरस रही यह गांव छोटेलोरम का आश्रित ग्राम लालपुर कटेल अब देखने वाली बात यह होगी की कब तक रोड बनेगी।