बसना

जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय से शिकायत, सम्पत के वापसी को लेकर हुई चर्चा!

बसना। भाजपा मंडल गढ़फुलझर के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय जी से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के द्वारा भाजपा के स्थानीय कार्यकताओं के ऊपर दुर्भावनावस एवं व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते दमनात्मक कार्यवाही करने के विरोध में एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री संपत अग्रवाल के अति शीघ्र भाजपा में शामिल करने की मांग लेकर कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निवास पहुंचे।

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय के मध्य व्यापक चर्चा हुई, जिसमें इन सभी बिंदुओं पर प्रदेश स्तर पर विचार करने का एवं अति शीघ्र श्री संपत अग्रवाल का भाजपा में प्रवेश करने हेतु आश्वासन दिया गया।

बैठक में जनसंघ कार्यकर्ता धनमाली साव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुवर्धन प्रधान, पूर्व राज्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन चंद्रशेखर पांडे, पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जसवीर सिंह जटाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमल चंद प्रधान, भाजपा महामंत्री हरजिंदर सिंह हरजू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शोभित मांझी, पूर्व महामंत्री भोज कुमार साहू, पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि कमलेश साहू, पूर्व जनपद सदस्य हेमचंद साव, पिछड़ा वर्ग महामंत्री महेंद्र प्रधान, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बंटी, भाजपा के सक्रीय कार्यकर्ता महेंद्र साव समेत अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

 

Back to top button