महासमुंद

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान में एक अक्टूबर से दस अक्टूबर तक शहरी क्षेत्र में आगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन घर घर जाकर दवा खिलाएंगे

महासमुंद.राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान में एक अक्टूबर से दस अक्टूबर तक शहरी क्षेत्र में आगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन घर घर जाकर दवा खिला रहे है। इसी में आज वार्ड नं 26 पंचशील नगर में वार्ड पार्षद मनीष शर्मा आगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा रात्रे और किशोरी बालिका सौम्या दीवान इंदु ध्रुए मितानिनी सरोजनी मानिकपुरी द्वारा सामूहिक रूप से घर घर जाकर कृमि की दवा एक से 19 वर्ष के बच्चों को खिलाई गई ।

वार्ड पार्षद ने वार्ड वासियो से अपील की कि पालक अपने बच्चों को ये दवा अवश्य रूप से खिलाये। अगर किसी कारण से कोई दवा से वंचित हो जाते है तो आगनबाड़ी से गोली प्राप्त कर सकते है। आगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा रात्रे ने वार्डवासी को जानकारी दी कि कृमि अगर पेट मे हो तो बच्चे का अच्छे से विकास नही होता कई बच्चे कुपोषित हो जाते है इसका कारण यह है कि हम जो भी खाते है उससे कृमि अवशोषित कर लेता है । और शारीरिक विकास को रोक देता है। इसलिए बच्चों को हर 6 माह में कृमि की दवा खिलानी चाहिए।

Back to top button