बसना: कोरोनाकाल में सराहनीय कार्य करने वाले बसना के 250 मितानिनों का सम्पत ने किया सम्मान

बसना। मितानिन सम्मान कार्यक्रम नीलांचल भवन बसना में रविवार को बसना क्षेत्र के 250 मितानिनों को नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सम्पत अग्रवाल ने साल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
श्री अग्रवाल ने कहा मितानिनों की मेहनत का नतीजा है कि कोरोना का लहर में अब गांवों में नही के बराबर है। गांव से लेकर शहर तक स्वास्थ्यगत सरोकार के साथ मितानिन हर घर तक पहुंचती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिन स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बनी हुई हैं, जिसके सकारात्मक नतीजे लगातार देखने को मिल रहे हैं. मितानिन सेवाभावी माता और बहने है, जो प्रत्येक परिवार के स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी लेती हैं। सामान्य टीके व पोषण से संबंधित कार्यक्रम के साथ-साथ कोविड संक्रमण के दौर में भी प्रमुख योगदान देती आईं हैं। साथ ही सुरक्षित गर्भपात, महिला हिंसा रोकने, पोषण व खाद्य सुरक्षा, बच्चों का विकास, महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना सहित अन्य कार्यों को भी निस्वार्थ भाव से करती है.
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, विधिक सलाहकार शीत गुप्ता, मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, सुश्री मोनिका मैथ्यु, समन्वयक विनोद कुमार पांडे, संतोषी नायक, आहिल्या साव, संतोषी साव, सौदामिनी प्रधान, सुकांती साव, कृष्णा सिदार, पदमा दास, किशोरी दल्लाय, कल्याणी त्रिपाठी, कस्तुरी सोना समेत सैकड़ो मितानिन सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए।
मितानिनों को 5 हज़ार मानदेय देने की मांग करेंगे सम्पत अग्रवाल

सरकार को मितानिनों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मानदेय बढ़ाना चाहिए। सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने में मितानिनों का महत्वपूर्ण योगदान है। वहीं कार्यक्रम के दौरान सम्पत अग्रवाल ने मितानिनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन से 5 हजार मानदेय की मांग करने की बात कही। सम्मान पाकर मितानिनें गदगद हो गई और सभी ने नीलांचल सेवा समिति के सेवा कार्यो से प्रभावित होकर सदस्य बनने आगे आए।