बसना

नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए आधी आबादी यानि महिलाओं ने इस बुराई को समाप्त करने के लिए पुरुषों के साथ स्वयं भी कमान संभाल ली

महासमुंद/बसना। नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान को दो हिस्सों में लिया गया है, पहले हिस्से में नशे की अवैध सप्लाई को रोकना है तथा दूसरे में नशे की गिरफ्त में आए लोगों को इस बुराई के खिलाफ जागरूक करना है। दूसरी ओर जन-जन को जागरूक करने के लिए गांव रैलियां निकाली गई.

शराब की अवैध बिक्री पर किया विरोध, महिलाओं ने गांव में रैली निकाल कर किया विरोध शराब की अवैध बिक्री पर किया विरोध, महिलाओं ने गांव में रैली निकाली नशे के दुष्प्रभावों को अगर सबसे ज्यादा किसी को झेलना पड़ता है तो वह महिलाओं को,लेकिन यही जब असहनीय हो जाता है तो आवाज़ भी उन्हें ही उठानी पड़ती है।बसना थाना क्षेत्र के गांव बरेकेल में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने गांव में शराब बिक्री को लेकर आवाज बुलंद कर दी।

बसना थाना क्षेत्र के बरेकेल की महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोला है। महिलाओं अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। महिलाओं ने गांवों में अवैध शराब की बिक्री का विरोध जताया एवं गांव में रैली निकाल कर नारा लगाया महिलाओ ने कहा की महिलाओं पर अत्याचार नही सहेंगे महिला समिति ने ठाना है दारू भट्टी हटाना है बरेकेल को बचाना है का नारा दिया गया l

Back to top button