रायपुर

राज्य सरकार ने की दहशरा में 4 दिन, दीपावली में 5 दिन और शीतकालीन में 5 दिनों की अवकाश की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। जारी आदेश में दशहरा , दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्म कालीन अवकाश प्रकाशित किये गए है. जिसमे दहशरा 4 दिन, दीपावली 5 दिन , शीतकालीन 5 दिन और ग्रीष्म कालीन अवकाश 46 दिनों तक रहेगी। दहशरा – दिनांक : 13 से 16 अक्टूबर तक 2021 तक दीपावली – दिनांक : 2 नवंबर से 6 नवंबर 2021 तक शीतकालीन – दिनांक : 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2021 तक ग्रीष्म कालीन – दिनांक : 1 मई 2022 से 15 जून 2022 तक

स्कूलों में आज से दशहरा का अवकाश घोषितआदेश
■ इस बार दशहरा अवकाश 4 दिनों तक
■ 5 दिनों का होगा दीपावली अवकाश

दशहरा अवकाश के चलते स्कूलों के पट 4 दिनों के लिए बंद रहेंगे. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 13 से 16 अक्टूबर तक दशहरा अवकाश घोषित किया गया है. इस बार दीपावली अवकाश 5 दिनों का होगा. 2 से 6 नवम्बर तक स्कूलों में दीपावली अवकाश रहेगा. यह अवकाश शासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डीएड-बीएड एमएड कॉलेजों में भी होगा.

दशहरा अवकाश को लेकर शिक्षकों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी. जिसे दूर करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 12 अक्टूबर को अवकाश संबंधी आदेश जारी किया गया है.दशहरा व दीपावली के अलावा शीतकालीन अवकाश की भी तिथि जारी की गई है. शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसम्बर यानी 5 दिनों का होगा. ग्रीष्मकालीन अवकाश पहले की तरह ही इस बार भी रहेगा. 1 मई 2022 से 15 जून 2022 तक यानी कुल 46 दिन ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है.

Back to top button