बसना: नवरात्रि पर्व के प्रथम दिवस ग्राम करनापाली के महिलाओ ने माता दुर्गा के पूजन के साथ साथ अपने संकल्पपूर्वक पूरे गाँव की साफ-सफाई की

बसना। आज नवरात्रि पर्व के प्रथम दिवस दिनांक 07/10/2021को ग्राम करनापाली के माताओं बहनों ने माता दुर्गा के पूजन के साथ साथ अपने संकल्पपूर्वक पूरे गाँव की साफ-सफाई की।माता बहनों ने पूरे उत्साह से देखते ही देखते पूरे गाँव की साफ-सफाई कर दिया ।इस पुनीत कार्य को करने में संतोषी महिला स्व-सहायता समूह, शारदा महिला स्व-सहायता समूह, लक्ष्मी स्व सहायता महिला समुह एवं जय गंगे महिला स्व-सहायता समूह के माताओं बहनों ने अपना महत्व पूर्ण योगदान दिया ।माताओं बहनों के इस योगदान ने पूरे ग्राम वासियों में स्वच्छता के प्रति एक उत्साह का संचार किया है ।

सरपंच खीर सागर पटेल पंच द्वय सुरित नेताम एवं नंद कुमार पटेल ने माताओं के योगदान की सराहना की एवं उनके इस पुनीत कार्य हेतु बधाई दी।गाँव के सफाई अभियान में मीरा सिदार, कार्तिक मोती नेताम, नान बाई नेताम, सुमित्रा दीवान लता नेताम,गंगा बाई सिदार चन्द्रहास पटेल, फूल सिंग दीवान, मालती नेताम ,दिल कुमारी सिदार, नान बाई पटेल इन माताओं बहनों का महत्व पूर्ण योगदान रहा।