रायपुर

रायपुर: दो मुंह के सांप की बिक्री करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार,आरोपियों ने 10 लाख में साँप की बिक्री का सौदा किया था

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने 2 मुंह के साँप की बिक्री करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ़्तार किया है।जानकारी के अनुसार सभी गिरफ़्तार आरोपी केरला के निवासी है। सभी आरोपी राजधानी रायपुर में दो मुंह वाले सांप की बिक्री करने आए हुए थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मुंह वाले सांप को बरामद किया है। आरोपियों ने 10 लाख में साँप की बिक्री का सौदा किया था।

Back to top button