बसना

बसना: ग्रामीणों ने ग्राम सभा का बहिष्कार किया,सरपंच पंच के खिलाफ भड़के ग्रामीण

बसना: ग्राम पंचायत कोटेनदरहा जो की बसना विकासखंड के अंतिम छोर पर बसा गांव है अवगत हो की शासन प्रशासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ के हर पंचायत में 2 अक्टूवर को गांधी जयंती मनाई जाती है । लेकिन इस पंचायत पंचायत के मुखिया सरपंच दुकालुराम चौहान, उपसरपंच पवन सिदार एवं समस्त पंचगण ग्राम सभा से नदारद रहे। ग्राम निगरानी समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिदार का कहना है की ग्राम में अनेक समस्यायें हैं जैसे की सर्वप्रथम यहां बच्चों के पढ़ाई के लिए शाला भवन नही है पुर्व मे मोहन लाल चौधरी द्वारा सन 1982 में निर्माणाधीन शाला अब खंडहर हो चुका है।

वर्तमान में बच्चों के पढ़ाई के लिए स्कूल नही ,,यहां पीने के लिए पानी किल्लत है एवं बोर के पानी केचूंए निकलने की शिकायत आ रही है,यहां रोजगार गारंटी योजना कार्य की राशी अभी तक अप्राप्त है ,रोड में बड़े बड़े गढ्ढे हो गये हैं स्कुल मार्ग रोड कट कर गढ्ढे होने से छात्र छात्राओं को स्कुल आने जाने में परेशानी हो रही है गांव में लाइट की भी समस्या है इसके बाद जब भी ग्राम सभा होता है चुपके से सिर्फ बिना ग्रामवासी जानकारी के बैठक कर दी जाती है.

ये भी पढ़े: मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ.रुपेश वर्मा 3 अक्टूबर रविवार सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में उपस्थित रहेंगे रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें

इस लिए ग्रामवासियों का कहना है कि इन सभी समस्याओं के समाधान लेके ग्रामसभा रखा गया था परंतु उक्त बैठक में सरपंच व नही आने के कारण ग्राम सभा को बहिष्कार किया गया है । सरपंच के ईस रवैए से पुरे गांव के लोग परेशान हैं ग्राम निगरानी समिति के उपाध्यक्ष शान्तनु नाग का कहना की रोड मरम्मत, एवं गांव के अन्य विकास कार्य के जब सरपंच को कहते हैं तो वह कहता है की पंचायत फंड में अभी राशी नही है । लेकिन सरपंच और पंचगण पुरे स्टाफ पंचायत की राशि से दस दिवसीय के लिए तीर्थस्थल के टूर पर हैं जब उनको पता है की आज 2 अक्टूबर ग्राम सभा है परंतु पंचायत के सरपंच सचिव पिकनिक मना रहें।सरपंच एवं पंचगण के ना होने से कोटेनदरहा के ग्रामीण जनों ने काफी रोष व्याप्त किया और आगे उच्च स्तरीय शिकायत करने की बात कही।

ये भी पढ़े: भारती हॉस्पिटल सरायपाली में आज रविवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.स्नेहिल सिन्हा उपस्थित रहेंगे नि:शुल्क जांच एवं परामर्श इलाज पर 20% की छूट आप संपर्क कर सकते हैं

Back to top button