बसना/भंवरपुर : दुर्गा मंडप के सामने मेरे जमीन पर मेरे अनुमति के बिना मुरम डालने वाले कौन होते हो बोलकर गाली गलौज जान से मारने की धमकी:मामला दर्ज

बसना/भंवरपुर : कमलदेव पटेल ने भंवरपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाया है की दिनांक 15.09. 2022 को हमारे समस्त लोगों द्वारा दुर्गा मां की पूजा अर्चना करने हेतु पंडित मुरारी सतपति द्वारा सभी ग्रामीणों को मीटिंग बुलाया था और कहने लगा कि इस साल दुर्गा पूजा करने का बारी है बोला तब गांव वालों के द्वारा बोले कि इस संबंध में पूर्व में मीटिंग कर आपको बुलाए थे आप नहीं आए तभी आपके भाई को पूजा करने हेतु राजी किए हैं और दुर्गा मंडप के सामने कीचड़ ना हो बोलकर मुरम डलवाए हैं
बोलने पर तुम लोग मेरे जमीन मेरे अनुमति के बिना मुरम डालने वाले कौन होते हो बोलकर गाली गलौज करने लगा जिसे मना करने पर मुरारी सतपति एवं उसका लड़का विजय द्वारा तुम बोलने वाले कौन हो बोलकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर दोनों एक राय होकर मेरे कालर पकड़ कर हाथ मुक्का से मारपीट कर कपड़ा फाड दिए वहां उपस्थित लोग बीज बचाओ किए हैं घटना को देखे हैं
इस मामले पर पुलिस ने रिपोर्ट के अनुसार अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।