बसना

बसना: रोड पर टहलने निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर व्यक्ति की हालत गंभीर

बसना: माधव साव ने बताया की वह ग्राम मेदनीपुर में रहता है दिनांक 08.10.2022 को रात्रि मैं अपने घर पर था कि गांव का रूपेश साहू फोन से घर में सूचना दिया कि आपके भतिजा शैलेन्द्र साव का बरोली रोड में एक्सीडेंट हो गया है

तब सूचना पाकर वह अपने परिवार के साथ देखने गया तो देखा कि बरोली रोड पुल के पास उसका भतिजा शैलेन्द्र साव जो सीआरपीएफ फोर्स में है जो छुट्टी में घर आया है खेत में पडा हुआ था जिसे खेत से निकालकर देखे तो उसका बांया पैर टुट गया था जो दर्द से कराह रहा था जिसे ईलाज हेतु जगदीशपुर अस्पताल ले गये

ईलाज पश्चात शैलेश साव को पुछने पर बताया कि रात्रि 10.00 बजे खाना खाकर वह बरोली रोड की ओर टहलने गया था, टहलते हुए वापस गांव की ओर आ रहा था कि पिछे तरफ अज्ञात चारपहिया वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसे ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह खेत में फेंका गया एक्सीडेंट से उसके बांए पैर एवं सिर में चोंट लगा है ।

इस मामले पर पुलिस ने रिपोर्ट के अनुसार अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Back to top button