बसना नगर के गौरवपथ से ‘गौरव’ गायब, गड्ढे बन रहे जानलेवा गड्ढों और धूल से बढ़ी लोगो की परेशानी

देशराज दास महासमुंद/बसना। नगर के गौरव पथ से गौरव गायब हो गया है। कभी नगर की शान बढ़ा रहा गौरवपथ इनदिनों खस्ताहाल सड़क में तब्दील हो गया है। बसना नगर के गौरव-पथ पर पैदल व दोपहिया से चलना मुश्किल हो गया है। गौरवपथ में कई स्थानों पर जानलेवा बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं।

बसना नगर के गौरव पथ के गड्ढे भी जनप्रतिनिधियों को दिखाई नही दे रहे। बसना नगर के गौरव-पथ पर दोपहिया से चलना मुश्किल हो गया है। गौरवपथ में कई स्थानों पर जानलेवा बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। नागरिक इसी खस्ताहाल सड़क पर चलने मजबूर हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना की सम्भावना बनी हुई रहती है।

गौरव-पथ में बनी सड़क की दशा इन दिनों काफी ज्यादा खराब हो चुकी है। जर्जर सड़कों के कारण नगरवासियों एवं ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। रोजाना बड़े-बड़े गड्ढे की वजह से बाइक सवार गिरने लगे हैं। क्षेत्रवासियों में इस बात की नाराजगी है कि खराब सड़क की मरम्मत करने के नाम पर खानापूर्ति में लगी हुई है।
गौरवपथ की लंबाई लगभग एक किलोमीटर है। इस एक किलोमीटर में ही इतने गड्ढे हैं कि कभी भी दुर्घटना संभावना बनी रहती है। रोजाना बसना में हजारों लोगों का आवगमन रहता है, जिसके बाद भी बसना नगर के गौरवपथ की दशा और दिशा की सुधार करने प्रशासन आगे नहीं आ रहे हैं। हर साल सड़क की मरम्मत के लिए राशि निकाली जाती है, लेकिन एक बारिश में वह फिर से उखड़ने गई है।

ओडिशा जाने का मुख्य मार्ग
यह सड़क बसना से ओडिशा जाने का यह मुख्य मार्ग है। लाखों रुपए की लागत से बनी सड़क पगडंडी बनकर रह गई है। लोग गड्ढे की वजह से पगडंडी के सहारे आवागमन करते हैं, जिसके कारण आने-जाने में परेशानी बढ़ती जा रही है। इससे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
बीमारियों को दे रहे न्योता
गौरव पथ में गड्ढे तो भर दिया जाता है लेकिन परिणाम यह होता है कि वाहनों के चलने से धूल के गुबार उड़ रहे और लोगों के फेफड़ो मे जाकर जम रहे है। जिससे फेफड़ों सम्बंधित बीमारी होने सम्भव है। स्थानीय प्रशासन के उदासीनता से आमजनता में जमकर आक्रोश व्याप्त है।
- इंजीनियर से चर्चा करके बता दिया गया है.और मरम्मत संधारण हेतु राशि की मांग की गई है बहुत जल्द अतिशीघ्र गड्ढों को भरवाने का कार्य किया जाएगा।
गजेंद्र साहू अध्यक्ष नगर पंचायत बसना