माशिमं स्कूलों में प्रवेश के समय फार्म भरने में गलती हुई तो अब सुधरवाने के लिए लगेंगे पैसे

हरिमोहन तिवारी रायपुर।छत्तीसगढ़ माशिमं की परीक्षाफल समिति ने इस पर निर्णय लिया है कि नामांकन प्रमाण पत्र में यदि छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, जाति और दिव्यांगता में किसी भी तरह की त्रुटि होती है तो उसको पोर्टल पर सुधारने के लिए अवसर दिया जाएगा। अंतिम तिथि के बाद यदि छात्र-छात्राओं द्वारा अपने पंजीयन में कोई सुधार किया जाता है तो उनको पहली बार संशोधन करते समय प्रथम बार शुल्क 100 स्र्पये, द्वितीय बार शुल्क 200 स्र्पये और तीसरी बार शुल्क 500 स्र्पये देना पड़ेगा। यह प्रावधान साल 2020-21 से ही लागू कर दिया गया है।
पूरक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 20 जनवरी तक कक्षा 11वीं में प्रवेश- स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम के निर्देश पर लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को हाईस्कूल पूरक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 20 जनवरी तक कक्षा 11वीं में प्रवेश दिया जाना सुनिश्चित करने के आदेश जारी कर दिए है।संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि विशेष रूप से ध्यान रखा जाए कि कोई भी छात्र प्रवेश से वंचित न रहे।