बसना:अरेकेल बांध में मछली चोरी करने वाले 3 लोगों पर मामला दर्ज

महासमुंद/बसना। ग्राम अरेकेल में झंडीपाट एवं सहायता समुह अरेकेल में सन् 2014 से सहायता समुह के सभी सदस्य जनपद पंचायत बसना 10 वर्षो के लिए अरेकेल बांध को लीज पर लिये है।
बांध में हर साल की तरह इस साल भी मछली का बीज डाले है ,बांध में विगत कई दिनो से मछली चोरी की घटना घटित हो रही थी जिसके कारण समुह को आर्थिक नुकसान हो रहा था। दिनांक 17.10.2020 के रात्रि करीब 12.00 बजे से चिन्तामणी साव तथा समुह के सदस्य इस मछली चोरी को रोकने के लिए बांध के पास छुपकर बैठे हुये थे,
सुबह करीब 04.00 बजे देखे कि कुछ लोग बांध में जाल लगाकर मछली को पकड़ रहे थे जिसे देखकर मैं ,रामकिशुन देवागंन ,शिवप्रसाद डड़सेना ,नंदराम साव और गांव के लोग जाकर मछली पकड़ने वालो को पकडे ,पकड़े गये लोग ही गांव के है जयकुमार यादव पिता रामचंद्रो यादव ,ललित साव पिता गंगाराम साव एवं सोनु निषाद पिता रामचंद्र निषाद थे। इन तीनो व्यक्ति एवं इन तीनो व्यक्तियो से पकड़े गये करीब 15 किलो पकड़ी हुई मछली (कतला ,रोहा ,पेटली) तथा मछली पकड़ने के जाल कीमती करीब 4400 रूपये का को लेकर थाना गए थे.जिसे शिकायत करता ने बसना थाना में पेश किया है. उक्त मछली चोरो पर बसना पुलिस ने धारा 34 IPC,379 IPC मामला दर्ज हुआ है.