बसना

बसना: संस्कार द राइजिंग स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

देशराज दास बसना। संस्कार द राइजिंग स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस वर्ष के परिणामों में विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त करते हुए सफलता का परचम लहराया।

विद्यालय के टॉपर्स में अभयुदय कर ने 97.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं उर्वी साहू ने 96%, दिव्यांशी विवेक ने 95.6%, सिद्धार्थ शेखर मिश्रा ने 93.8% और राघवन प्रधान ने 93.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्राचार्य, प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

विद्यालय के डायरेक्टर मुकेश अग्रवाल ने कहा कि “संस्कार द राइजिंग स्कूल का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। हम आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों पर भी विशेष ध्यान देते हैं, ताकि हमारे विद्यार्थी भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

डायरेक्टर विकास वाधवा ने कहा, “हमारा प्रयास रहता है कि हर छात्र की प्रतिभा को पहचाना जाए और उसे सही दिशा दी जाए। यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ हमारे शिक्षकों की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। आने वाले समय में हमारे छात्र शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में भी नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

डायरेक्टर भावेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आज के ये नतीजे केवल शुरुआत हैं। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करें। विद्यालय हर कदम पर उनका मार्गदर्शन करता रहेगा, ताकि वे देश और समाज के लिए प्रेरणा बन सकें।

इस शानदार उपलब्धि के साथ ही विद्यालय ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और निरंतर प्रयास से सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।

Back to top button