सिमगा। कलयुगी पुत्र ने जमीन जायदाद का बटवारा मांगते हुए अपने माता पिता से की मारपीट

सिमगा। क्षेत्र से खबर आ रही है जहाँ एक कलयुगी पुत्र ने जमीन जायदाद का बटवारा मांगते हुए अपने पिता तथा अपने बहनो एवं अपनी माता को अश्लील गली गलौच कर हाथ मुक्का एवं ईंटा पत्थर से मार पीट किया।
मिली जानकारी के अनुसार – पंकज टण्डन बताता है की वह ग्राम लिमतरा में रहता है , दिनांक 04/04/2026 को वह शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी पत्नि नम्रता टण्डन के साथ बिरगांव मुंगेली गया था ।
दिनांक 05/04/2026 को दोपहर करीबन 12:15 बजे वे दोनो पति पत्नि शादी कार्यक्रम से वापस घर अपने ग्राम लिमतरा आये तब उसका पुत्र श्रीतम टण्डन शराब पीया हुआ था।
जो उसे जमीन जायदाद का हिस्सा बंटवारा दो कहकर मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गालिया देने लगा जिसे गाली देने से मना करने पर उसे मां बहन गंदी गंदी अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं आंगन में पड़े ईंटा से मारपीट करने लगा।
जिसे देखकर उसकी पत्नि नम्रता टण्डन, पुत्री पूर्वा टण्डन, प्रिष्टिला टण्डन बीच बचाव करने आये तो उन्हे भी हाथ मुक्का एवं ईंटा के टुकड़ा से मारपीट किया है ।
मारपीट करने से उसके सिर के आगे पीछे व कान में एवं पत्नि नम्रता टण्डन के सिर में, पुत्री पूर्वा टण्डन के दाहिना हाथ में तथा पुत्री प्रिष्टिला टण्डन के दाहिने हाथ मे चोंट लगा है ।
घटना को उसके घर के आंगन को प्लास्टर कर रहे मिस्त्री लोग देखे एवं सुने है एवं बीच बचाव किये है ।
उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कायम विवेचन में लिया है।