सिंघोड़ा। पुलिस की बड़ी कायवाही 2 करोड़ रु. से अधिक की अफीम पोस्ट (डोंडा) के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सिंघोड़ा। बड़ी खबर सिंघोड़ा थाना क्षेत्र से सामने आ रही है जहाँ पुलिस द्वारा नाकेबंदी कर 2,14,80,000 रु. से अधिक की अफीम पोस्ट (डोंडा) को पकड़ा गया
मिली जानकारी के अनुसार – पुलिस को 02/04/2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक सफेद कलर की अशोक लिलेण्ड पीकप क्रमांक HR46F4848 मे दो व्यक्ति अफीम पोस्ट (डोंडा) रखकर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे है।
सूचना मिलने पुलिस पर एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल में जाकर नाकाबंदी किये कुछ समय बाद मुखबिर के बताये हुलिया का एक सफेद कलर का अशोक लिलेण्ड पीकप क्रमांक HR46F4848 आई जिसे रोका गया जिसमे दो व्यक्ति सवार थे।
जिन्हे नाम पता पुछने पर पीकप चालक ने अपना नाम हरविंदर सिंह पिता गुरूमुख सिंह उम्र 40 साल ग्राम म.न. 1722 गली नं. 03 शांतिनगर करनाल थाना करनाल जिला करनाल (हरियाणा) एवं बगल में बैठा व्यक्ति अपना नाम सत्यवान वाल्मीकि पिता मांगेराम उम्र 40 साल साकिन म.न. 2268/3 शांतिनगर करनाल थाना करनाल जिला करनाल (हरियाणा) का निवासी होना बताये।
वाहन के पीछे डाला में रखे बोरियों के बारे में पुछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे तब कडाई से पुछने पर बोरियों के अंदर अफीम पोस्ट डोडा होना बताये जिसे गुमला झारखण्ड से रायपुर छत्तीसगढ ले जाना बताये।
जिसे गवाहो के समक्ष संदेहीयों के कब्जे कि सफेद कलर का अशोक लिलेण्ड पीकप क्रमांक HR46F4848 की तलाशी लिया गया तलाशी के दौरान वाहन के पीछे डाला मे प्लास्टिक बोरियो में अफीम पोस्ट (डोंडा) जैसा मादक पदार्थ मिला बोरियो को नीचे उताकर गिनती किया गया जो कुल 58 नग प्लास्टिक बोरियो में अफीम पोस्ट (डोंडा) होना पाया गया ,जिसे बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया।
प्रत्येक बोरी को चाकु से काटकर थोड़ा थोडा निकालकर आपस मे मिलाकर सुंघकर, चखकर, रगडकर पहचान किया गया जो मादक पदार्थ जैसा अफीम पोस्ट (डोंडा) होना पाये जाने पर मादक पदार्थ पहचान पंचनामा तैयार किया गया।
तब मादक पदार्थ अफीम पोस्ट (डोंडा) गवाहो के समक्ष 58 नग प्लास्टिक बोरियो मे भरी हुयी नमीयुक्त अवैध मादक पदार्थ अफीम पोस्ट (डोंडा) का तौल कराया गया जो 1432 किलोग्राम अफीम पोस्ट (डोंडा) होना पाया गया।
आरोपियों की संयुक्त कब्जे की एक सफेद कलर की अशोक लिलेण्ड पीकप क्रमांक HR46F4848 में बरामद 25 नग छोटा प्लास्टिक बोरी में प्रत्येक बोरी में 19-19 किलोग्राम अफीम पोस्ट डोडा भरी हुई तौल किया हुआ कुल 475 किलोग्राम डोडा को हस्ताक्षर युक्त पर्ची चस्पा किया हुआ सीलचपडा किया हुआ किमती 71,25,000 /- रूपये ।
33 नग बडा प्लास्टिक बोरी में प्रत्येक बोरी में 29-29 किलोग्राम अफीम पोस्ट डोडा भरी हुई तौल किया हुआ कुल 957 किलोग्राम डोडा को हस्ताक्षर युक्त पर्ची चस्पा किया हुआ सीलचपडा से सीलबंद किया हुआ किमती 1,43,55,000 /- रूपये कुल मशरूका 1432 किलोग्राम अफीम पोस्ट डोडा कुल जुमला किमती 2,14,80,000 /- रूपये ।,
3 घटना में प्रयुक्त एक सफेद कलर का अशोक लिलेण्ड पीकप क्रमांक HR46F4848 जिसका इंजन नंबर MPH020317P चेचिस नंबर MB1AB42E5PRMG5365 कीमती 10,00,000 /- रूपये,
आरोपी 1 हरविंदर सिंह के कब्जे से एक नग इनफिनिक्स स्मार्ट मोबाईल किमती 10,000 रूपये एवं आरोपी सत्यवान वाल्मीकि के कब्जे से एक नग ओप्पो कंपनी का स्मार्ट मोबाईल कीमती 10000 रूपये अफीम डोडा एवं वाहन सहित जिसकी कुल जुमला कीमत 22500000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी – 1 हरविंदर सिंह पिता गुरूमुख सिंह 2 एवं सत्यवान वाल्मीकि पिता मांगेराम का कृत्य अपराध धारा 18(ख) नारकोटिक्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपीयों को तत्काल गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त अवैध मादक पदार्थ अफीम (डोडा )को कब्ज़ा में लिया गया।