महासमुंद: बसना बिलासपुर रोड में किसानों द्वारा अपनी मांग को लेकर चक्का जाम

महासमुंद/बसना/पिथौरा। विकासखंड अंतर्गत जिला सहकारी समिति केंद्रीय मर्यादित बैंक शाखा पिरदा अंतर्गत ग्रामीण सेवा सहकारी समिति पंजीयन क्रमांक 1209 आरंगी धान खरीदी नरसैयापल्लम के स्थान पर बम्हनी होने पर ग्राम आरंगी, नरसैयापल्लम, परधिया सरायपाली और ठेलकोदादर के सैकड़ो किसानों ने अपनी मांग को लेकर सुबह 09 बजे सैकड़ो किसानों ने बसना बिलासपुर मार्ग के नरसैयापल्लम धान खरीदी केंद्र के चौक के पास अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला करते हुए देर रात्रि तक चक्का जाम किया।
👉अब 4 गांवो के किसानों ने बम्हनी धान खरीदी केंद्र में धान नही बेचने का फैसला लेते हुये उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया हैं।
👉चक्का जाम बहुत सख्त था केवल आपातकालीन सेवाओ मेडिकल को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के वाहनों पर रोक लगाई थी। जसके आवाजाही बंद होने से आम लोंगो को बहुत ज्यादा तकलीफों का सामना करना पड़ा।
👉सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विकास पाटले बसना थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर और सिघोड़ा थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू नेतृत्व में बसना, सिघोड़ा पुलिस की पुरुष और महिला टीम मौके मौजूद रही।
👉पिथौरा राजस्व विभाग की टीम तहसीदार टीआर देवांगन और नायब तहसीलदार गोविंद सिन्हा ने किसानों को बहुत समझाईश दी लेकिन किसानों ने अपनी मांग पर अड़े रहे।